Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
प्रधानमंत्री तीन देशों की यात्रा पर रवाना
new delhi, Prime Minister leaves , three countries

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को तीन देशों की यात्रा पर रवाना हो गये। विदेश मंत्रालय के अनुसार प्रधानमंत्री ब्राजील में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 18-19 नवंबर, के दौरान रियो डी जनेरियो की यात्रा करेंगे। इसके अलावा गुयाना के अपने प्रवास के दौरान जॉर्जटाउन में दूसरे कैरिकॉम-भारत शिखर सम्मेलन में भी भाग लेंगे।

 

अपनी यात्रा से पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि अगले कुछ दिनों में वे नाइजीरिया, ब्राज़ील और गुयाना में रहेंगे। उन्हें द्विपक्षीय और बहुपक्षीय कार्यक्रमों की एक विस्तृत श्रृंखला में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जिससे विभिन्न देशों के साथ भारत के संबंधों को गति मिलेगी। वे ब्राजील में जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और गुयाना में कैरेबियाई नेताओं से मुलाकात करेंगे। इस यात्रा के दौरान वे भारतीय समुदाय के साथ भी बातचीत करेंगे।

 

प्रधानमंत्री की यात्रा का विवरण

 

नाइजीरिया
नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनूबू के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री 16-17 नवंबर तक नाइजीरिया की यात्रा पर रहेंगे।
 यह 17 वर्षों में भारत के किसी प्रधानमंत्री की पहली नाइजीरिया यात्रा होगी। यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री भारत और नाइजीरिया के बीच रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा करने के लिए वार्ता करेंगे और द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के लिए आगे के अवसरों पर चर्चा करेंगे। वह नाइजीरिया में भारतीय समुदाय की एक सभा को भी संबोधित करेंगे।

 

ब्राजील

प्रधानमंत्री ब्राजील के राष्ट्रपति लुइस इनासियो लूला दा सिल्वा द्वारा आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 18-19 नवंबर, के दौरान रियो डी जनेरियो की यात्रा करेंगे।

भारत ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के साथ जी20 ट्रोइका का हिस्सा है और चल रहे जी20 शिखर सम्मेलन की चर्चाओं में सक्रिय रूप से योगदान दे रहा है।

शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री वैश्विक महत्व के विभिन्न मुद्दों पर भारत के रुख को सामने रखेंगे और पिछले दो वर्षों में भारत द्वारा आयोजित जी20 नई दिल्ली नेताओं के घोषणापत्र और वॉयस ऑफ द ग्लोबल साउथ शिखर सम्मेलन के परिणामों पर निर्माण करेंगे। जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान, प्रधानमंत्री के कई नेताओं से मिलने की उम्मीद है।

 

गुयाना

गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री 19-21 नवंबर, 2024 तक गुयाना की राजकीय यात्रा करेंगे।

गुयाना की यह यात्रा 1968 के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा होगी। इससे पहले 2023 में राष्ट्रपति अली ने मध्य प्रदेश के इंदौर में 17वें प्रवासी भारतीय दिवस में मुख्य अतिथि के रूप में भारत का दौरा किया था, जब उन्हें प्रवासी भारतीय सम्मान से भी सम्मानित किया गया था।

यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री राष्ट्रपति अली के साथ चर्चा करेंगे। गुयाना के अन्य वरिष्ठ नेताओं से मिलेंगे, गुयाना की संसद को संबोधित करेंगे। प्रवासी भारतीयों की एक सभा को संबोधित करेंगे।

गुयाना के जॉर्जटाउन में प्रधानमंत्री दूसरे कैरिकॉम-भारत शिखर सम्मेलन में भी भाग लेंगे और इस क्षेत्र के साथ भारत की दीर्घकालिक मित्रता को और बढ़ाने के लिए कैरिकॉम सदस्य देशों के नेताओं के साथ बैठकें करेंगे।

MadhyaBharat 16 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.