Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
अमृतसर व तरनतारन से पाकिस्तानी ड्रोन व करोड़ों की हेरोइन बरामद
chandigarh, Pakistani drone , Tarn Taran

चंडीगढ़। बीएसएफ व पंजाब पुलिस ने सीमावर्ती जिलों में ऑपरेशन चलाकर दो अलग-अलग स्थानों से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की है। पकड़ी गई हेरोइन की कीमत करीब 40 करोड़ बताई जाती है।

बीएसएफ पंजाब के अनुसार एक इनपुट के आधार पर अमृतसर जिले के गांव अटारी में सर्च ऑपरेशन चलाया। कई घंटे तक चलाए गए ऑपरेशन के बाद यहां सीमावर्ती क्षेत्र में एक काले रंग का बैग पड़ा मिला।तलाशी लेने पर उसमें से पांच किलो 290 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। हालांकि, अभी तक यह सुराग नहीं मिल सका है कि पाकिस्तान की तरफ से यह हेरोइन किस व्यक्ति को भेजी गई थी। अमृतसर से बरामद की गई हेरोइन की कीमत करीब करीब 35 करोड़ रुपये आंकी गई है।

 

इसी प्रकार बीएसएफ व पंजाब पुलिस ने सीमावर्ती जिला तरनातरन के सीमावर्ती गांव राजोके में सर्च ऑपरेशन चलाकर एक पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया। आशंका जताई जा रही है कि यह ड्रोन रात के समय पाकिस्तान की तरफ से भेजा गया। बरामद किए गए डीजेआई माविक थ्री क्लासिक ड्रोन के साथ एक पीले रंग का पैकेज बंधा हुआ था। बीएसएफ ने जब जांच की तो इसमें से 523 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कुल कीमत करीब चार करोड़ रुपये आंकी गई है। बीएसएफ ने दोनों जगह से बरामद हेरोइन व ड्रोन को जांच के लिए एफएसएल भेज दिया है।

MadhyaBharat 22 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.