Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
दिग्विजय सिंह के सर्जिकल स्ट्राइक वाले बयान से राहुल गांधी ने किया किनारा
jammu,Rahul Gandhi ,distanced himself ,Digvijay statement

जम्मू। जम्मू के नगरोटा से मंगलवार को शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा के दौरान झज्जर कोटली में राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया। अपने संबोधन में राहुल गांधी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के सर्जिकल स्ट्राइक के बयान के बारे में कहा कि वह इस बयान से सहमत नहीं है। यह दिग्विजय सिंह का निजी विचार हैं और यह पार्टी और उनका विचार नहीं है। उन्होंने कहा कि सेना कुछ भी करे, इसके लिए सबूत की जरूरत नहीं है।

 

उन्होंने आगे कहा कि इस यात्रा का लक्ष्य भाजपा और आरएसएस की तरफ से बनाए गए नफरत के माहौल के खिलाफ खड़े होना है, जम्मू कश्मीर में पूर्ण राज्य का मुद्दा है, प्रदेश में जल्द से जल्द विधानसभा बहाल होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस पदयात्रा के दौरान प्रदेश के लोगों को समझने का मौका मिल रहा है।

 

पूर्व मंत्री लाल सिंह और गुलाम नबी के बारे में राहुल गांधी ने कहा कि वह दोनों पूर्व मंत्रियों की भावनाओं की सराहना करते हैं। अगर उनके किसी कृत्य से लाल सिंह या किसी अन्य को ठेस पहुंची हो, तो इसके लिए उन्हें खेद है।

 

राहुल गांधी ने कहा कि हम समझते हैं कि जम्मू-कश्मीर मुश्किल समय से गुजर रहा है। जम्मू और कश्मीर के बीच में भाजपा ने जो खाई बनाई है हम उसे दूर करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मोहब्बत की एक नहीं, बल्कि बहुत सी दुकानें खोली जानी चाहिए। मोहब्बत और सद्भावना से आगे बढ़ा जा सकता है।

 

राहुल गांधी ने आगे कहा कि आरएसएस व भाजपा के दिमाग में है कि पैसे से सत्ता से कुछ भी किया जा सकता है। कोई भी सरकार खरीदी जा सकती है, लेकिन यह सच नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा को बता देगी कि यह देश सच्चाई से चलता है। पैसा, घमंड और सत्ता से नहीं।

MadhyaBharat 24 January 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.