Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
असम में अवैध मदरसों के खिलाफ कार्रवाई जारी
असम में अवैध मदरसों के खिलाफ कार्रवाई जारी

 

 हेमंत बिस्वा शर्मा सरकार ने आतंकवादियों से रिश्तों के चलते की कार्रवाई  

 

असम  में अवैध मदरसों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। असम की हेमंत बिस्वा शर्मा सरकार ने यह कार्रवाई  की है। खबर असम के बोंगाईगांव से है। यहां एक बड़े मदरसे को ध्वस्त कर दिया गया। इस मदरसे का आतंकवादी संगठन अल-कायदा से संबंध उजागर हुआ था। पांच लोगों को बांग्लादेश स्थित चरमपंथी समूह से संबंध रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।  एसपी स्वप्नील डेका ने कहा, 'गोलपारा जिला पुलिस ने भी मदरसे में एक्यूआईएस/एबीटी से जुड़े एक गिरफ्तार व्यक्ति के साथ तलाशी अभियान चलाया था। जिला प्रशासन के निर्देश के अनुसार, हमने मदरसा को ध्वस्त करने की प्रक्रिया को अंजाम दी है।' प्रशासन ने लोगों की मदद से अवैध मदरसे के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया है।  जिला प्रशासन ने अपने आदेश में कहा कि मदरसा कमजोर है और इन्सानों के लिए असुरक्षित है। मदरसा भवन एपीडब्ल्यूडी विनिर्देशों और आईएस मानदंडों के अनुसार नहीं बनाया गया है।' आपको बता दें असम में यह तीसरा मदरसा है जिसे सरकार के आदेश के बाद ढहाया गया है। इस मदरसे का नाम मार्कज़ुल मा-अरिफ क्वारियाना मद्रास है जो बोंगाईगांव जिले के काबैतरी में स्थित है। यह AQIS/ABT संगठन से जुड़े 37 सदस्य पकड़ाए थे।  असम मदरसों की अवैध और आतंकवादियों से रिश्ते के चलते असम सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है।  मदरसों से आतंकवादियों के कनेक्शन से कई बार सवाल खड़े हो चुके हैं।  ऐसे में ये कार्रवाई आतंकवादियों से निपटने में कारगर साबित होगी। 

MadhyaBharat 31 August 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.