Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
देश की सबसे बड़ी दुग्ध उत्पादक कंपनी ने बढ़ाया अमूल दूध का मूल्य
अमूल दूध का मूल्य

अमूल ने दूध के दाम तीन रुपए लीटर बढ़ा दिए हैं। गुजरात डेयरी को-ऑपरेटिव ने कहा है कि नई कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। अब अमूल गोल्ड की कीमत 66 रुपए प्रति लीटर, अमूल फ्रेश की कीमत 54 रुपए प्रति लीटर, अमूल गाय के दूध की कीमत 56 रुपए प्रति लीटर और अमूल A2 भैंस के दूध की कीमत 70 रुपए प्रति लीटर हो गई है। अमूल ने अक्टूबर में भी दूध के दाम में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी।दूध की कीमतें बढ़ाने को लेकर अमूल ने कहा, 'ऑपरेशन और प्रोडक्शन की कुल लागत में बढ़ोतरी के कारण दूध के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। पिछले साल की तुलना में पशु चारे की कीमत ही करीब 20% बढ़ चुकी है। इनपुट लागत में बढ़ने के कारण हमारी मेंबर यूनियन ने किसानों से खरीदे जाने वाले दूध की कीमतों में पिछले साल की तुलना में 8-9% की बढ़ोतरी की है।'पिछले 10 महीनों में दूध के दाम 12 रुपए तक बढ़े हैं। इससे पहले करीब सात साल तक दूध के दाम नहीं बढ़े थे। दूध की कीमतों में अप्रैल 2013 और मई 2014 के बीच 8 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि हुई थी। चूंकि गर्मियों में दूध का उत्पादन घट जाता है, इस वजह से दुग्ध कंपनियों को पशुपालकों को अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है। इसलिए एक्सपर्ट्स ने आने वाले दिनों में दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका जताई है।

 

MadhyaBharat 3 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.