Since: 23-09-2009

  Latest News :
प्रधानमंत्री पहुंचे राजघाट और विजय घाट पुष्पांजलि अर्पित की.   अजय माकन बने कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष.   विकसित राष्ट्र के लिए आधुनिक हथियारों के साथ मजबूत सशस्त्र बल भी जरूरी : राजनाथ.   भारत में अफगान दूतावास ने आज से परिचालन बंद करने की घोषणा की.   किसानों और पिछड़ों के हितों की अनदेखी कर रही तेलंगाना सरकार : नरेन्द्र मोदी.   कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा.   आज की स्थिति में मूल्यों- संविधान को चुनौती देने वाली ताकतें ज्यादा सक्रिय: कमलनाथ.   मुख्यमंत्री ने किया खेलो एमपी यूथ गेम्स का शुभारंभ.   प्रदेश में चल रहा सामाजिक क्रांति का अभियानः मुख्यमंत्री शिवराज.   चौरसिया महाकुंभ में कमलनाथ बोले- हम सच्चाई के साथ प्रदेश का भविष्य सुरक्षित करेंगे.   चंदेरी के ऐतिहासिक मंदिर में बनाया जाएगा जागेश्वरी माता मंदिर लोकः शिवराज.   जाम गेट के पास स्कूल बस पलटी 15 बच्चे घायल.   बस्तर बंद का आयोजन लोकतंत्र की हत्या और सत्ता का खुला दुरुपयोग : भाजपा.   स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 13 ग्राम पंचायतो को मंत्री रविन्द्र चौबे ने किया सम्मानित.   चुनाव ड्यूटी में जाने से पहले कोर्स पूरा कराने में जुटे शिक्षक.   तीन अक्टूबर को बस्‍तर आएंगे पीएम मोदी.   कवासी लखमा ने नाला पार कर ग्रामीण का चुकाया उधार.   यात्री बस से 30 किलो गांजा के साथ एक महिला आरोपित गिरफ्तार.  
अनंतनाग मुठभेड़ में घायल एक और जवान का इलाज के दौरान सर्वोच्च बलिदान
jannu, Supreme sacrifice ,Anantnag encounter

अनंतनाग। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में हुई मुठभेड़ में घायल एक और जवान का गुरुवार को अस्पताल में उपचार के दौरान सर्वोच्च बलिदान हो गया है। इसके साथ ही इस मुठभेड़ में बलिदान होने वाले जवानों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। इनमें दो सेना के अधिकारी, एक पुलिस अधिकारी और एक जवान शामिल हैं।

 

इस बीच अनंतनाग जिले के कोकरनाग और आसपास के इलाकों में छुपे आतंकियों की तलाश में सुरक्षाबलों का अभियान चल रहा है। यह दुर्गम और पहाड़ी इलाका है। चारों ओर घना जंगल है। यह सीधी चढ़ाई वाली खड़ी पहाड़ी है। पहाड़ी की ढ़लान पर घने जंगलों को आतंकियों ने छुपने का ठिकाना बना रखा है।

 

बताया जा रहा है कि सेना के एक कमांडो दस्ते को लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर पहाड़ी के ऊपरी छोर पर उतारा गया है। यह इलाका किश्तवाड़ को जोड़ने वाले सिंथन टाप से भी लगता है। सेना का एक दस्ता यहां से आतंकियों की घेराबंदी के लिए आगे बढ़ रहा है। उल्लेखनीय है कि बुधवार को अनंतनाग जिले के कोकरनाग के एक वन क्षेत्र में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ में सेना के दो अधिकारी और जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक अधिकारी बलिदान हो गए थे।

MadhyaBharat 15 September 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2023 MadhyaBharat News.