Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
अमित शाह से फोन पर बातचीत को लेकर ममता ने दी चुनौती
kolkata,Mamata challenges ,Amit Shah

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से चार बार फोन पर बात करने को लेकर किए जा रहे दावों को चुनौती दी है।

बुधवार को राज्य सचिवालय में मीडिया से मुखातिब ममता ने कहा कि भाजपा के एक नेता ने दावा किया है कि तृणमूल कांग्रेस की राष्ट्रीय पार्टी की मान्यता खत्म होने के बाद मैंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चार बार फोन करके ऐसा नहीं करने का अनुरोध किया था। अगर इसे कोई भी साबित कर दे तो वे मुख्यमंत्री पद छोड़ देंगी। ममता ने कहा कि हमारी पार्टी अखिल भारतीय थी, है और हमेशा रहेगी।

दरअसल शुभेंदु अधिकारी ने इस तरह के दावे किए थे कि तृणमूल कांग्रेस की अखिल भारतीय पार्टी की मान्यता खत्म होने के बाद ममता ने अमित शाह को फोन कर अनुरोध किया था। अब इसी पर ममता ने पलटवार किया है

मुकुल रॉय के एक बार फिर दिल्ली जाकर भाजपा से नजदीकियां बढ़ाने पर प्रतिक्रिया देते हुए ममता ने साफ कहा कि मुकुल रॉय भाजपा विधायक हैं। वह दिल्ली जाएं या कहीं भी जाएं, यह उनका अपना फैसला है। इससे पार्टी या मेरा कोई लेना-देना नहीं है।

पश्चिम बंगाल के उत्तर और दक्षिण 24 परगना के सीमावर्ती क्षेत्रों में आधार कार्ड जांच संबंधी केंद्र के आदेश का जिक्र करते हुए ममता ने कहा कि वह दूसरे रास्ते से पश्चिम बंगाल में एनआरसी लागू करना चाहते हैं लेकिन मैं ऐसा होने नहीं दूंगी।

भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए ममता ने कहा कि केंद्र सरकार में शामिल लोगों की कोई नैतिकता नहीं है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हाल के बंगाल दौरे के दौरान दिए गए भाषण का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि एक गृहमंत्री जिस तरह से सरकार गिराने की बात कर रहे थे वह बेहद आपत्तिजनक है।

MadhyaBharat 19 April 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.