Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
डंप किए गए नक्सलियों के बंदूक सहित विस्फोटक सामग्री बरामद
sukma, Explosive material, guns recovered

सुकमा । सुकमा पुलिस के द्वारा अंदरूनी एवं नक्सल प्रभावित इलाकों में लगातार ऑपरेशन चलाया जा रहा है, पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली जिसमें नक्सलियों के द्वारा डंप किए गए बंदूक एवं विस्फोटक सामग्री बरामद की।  पुलिस नें बताया कि भारी बारिश में सुरक्षाबलों द्वारा नक्सलियों के सुरक्षित ठिकानें गोगुण्डा-सिमेल कोर जोन में संयुक्त नक्सल विरोधी अभियान चलाया गया। सुरक्षा बलों द्वारा नक्सलियों के मांद में घुसकर 30 किलो मीटर तक पैदल चलकर सफल अभियान चलाया गया। सुरक्षा बलों के द्वारा विशेष रूप से अपनाये जा रही जंगल वारफेयर टेक्टीस के कारण नक्सली अपने सुरक्षित माने जाने वाले कोर जोन में सुरक्षा बलों देखकर नक्सली छुपाकर रखे डम्प सामाग्री को छोड़कर भाग खड़े हुए। उक्त कार्यवाही में जिला बल, डीआरजी, बस्तर फाईटर, 206 वाहिनी कोबरा एवं 74 वाहिनी सीआरपीएफ   की संयुक्त कार्यवाही थी।   

 

 

एसपी किरण चव्हाण नें बताया कि नक्सल उन्मूलन अभियान तहत केरलापाल एरिया कमेटी के नक्सलियों के लगातार उपस्थिति की सूचना पर 06.09.2024 को डीआरजी, जिला बल, बस्तर फाईटर, 206 वाहिनी कोबरा एवं 74 वाहिनी सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी नक्सलियों के कोर क्षेत्र ग्राम गारूम, कोत्तापल्ली, नागाराम, नेडूम, तोयापारा, सिमेल, गोगुण्डा, डोगिनपारा व आस-पास क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे कि अभियान के दौरान थे, 07.09.2024 को प्रातः 05 बजे ग्राम गोगुण्डा-सिमेल के जंगल-पहाड़ी में सुरक्षा बलों की गतिविधियों को देखकर नक्सली जंगल व झाड़ी का आड़ लेकर भाग गए बाद घटना स्थल की संघन सर्चिंग करने पर नक्सलियों के ठिकाने में छुपाकर (डम्प) कर रखे बीजीएल लांचर, 12 बोर बंदूक, 315 बोर बंदूक, विस्फोटक व अन्य नक्सली सामाग्रियां बरामद किया गया।   ये नक्सल सामग्री हुआ बरामद  12 बोर बंदूक एक नग, बीजीएल लांचर  बंदूक 01,  315 बोर सिंगल शाट  बंदूक 02 नग बीजीएल बम 08 नग बीजीएल कॉट्रिज 08 नग 12 बोर बंदूक राउण्ड 06 नग 315 बोर बंदूक का राउण्ड08 नग कोर्डेक्स वायर (01-01 मीटर वाला)08 नग  काले रंग का नक्सली जूता 01 जोड़ी छोटा पोच04 नग बड़ा पोच 01 नग पिट्ठू   बैग  पिट्टू झोला 01 नग   काले रंग का नक्सली वर्दी कपड़ा,  सहित अन्य नक्सली सामग्री बरामद किया गया।

MadhyaBharat 7 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.