Since: 23-09-2009

  Latest News :
पुरी में गेस्ट हाउस पार्किंग शुल्क पर एसजेटीए का निर्णय कायम.   पश्चिम बंगाल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया कैविएट.   हिजाब पहनने वाली बेटी भी बन सकती है प्रधानमंत्री: AIMIM प्रमुख ओवैसी.   अमित शाह ने भारत का पहला राष्ट्रीय IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च किया.   टीएमसी सांसदों का प्रदर्शन और हिरासत.   IPAC ऑफिस पर ED की रेड के बाद ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला.   भोपाल में बाबर विषयक लिटरेचर फेस्टिवल विवादों में.   मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लोक निर्माण विभाग की कार्यशाला का किया शुभारंभ.   दूषित पेयजल से मौतों ने प्रभावित की इंदौर की पर्यटन छवि.   इंदौर में भीषण सड़क हादसा:पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी समेत 3 की मौत.   भागीरथपुरा दूषित मामले में कांग्रेस घेरेगी भाजपा को.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सुआलकुची सिल्क विलेज भ्रमण.   अमित जोगी ने बीजेपी पर साधा निशाना.   दंतेवाड़ा में नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता.   छत्तीसगढ़ की राजनीति में मंत्री के बयान से हलचल.   महासमुंद स्कूल परीक्षा में \'राम\' नाम पर विवाद.   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.  
संविधान व लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी कांग्रेसः खड़गे
new delhi, Congress , Kharge

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी संविधान, लोकतंत्र और न्याय की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार एक सुनियोजित ढंग से संविधान के आधार स्तंभों हमला कर रही है।

खड़गे ने आज बेंगलुरु में पार्टी कार्यालय पर झंडा फहराया। इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवाकुमार प्रमुख रूप से मौजूद थे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ये साल तय करेगा कि हम संविधान, लोकतंत्र और न्याय के मूल्यों को बचा पाएंगे या हम फिर उसी दौर में पहुंच जाएंगे, जहां हर एक व्यक्ति समान नहीं होगा; उनके अधिकार समान नहीं होंगे।

खड़गे ने कहा कि न्याय, समानता, बंधुत्व, स्वतंत्रता, भाईचारा, धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद भारत के मूलभूत स्तंभ हैं। आज हर भारतीय को संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक और बुनियादी अधिकारों पर धीरे-धीरे अतिक्रमण हो रहा है और उन्हें ख़त्म किया जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक और बुनियादी अधिकारों की रक्षा करना हमारी आजीवन प्रतिबद्धता है। यह साल भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक और बुनियादी अधिकारों की रक्षा करना हमारी आजीवन प्रतिबद्धता है।

MadhyaBharat 26 January 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.