Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित
new delhi, Proceedings ,both houses ,Parliament adjourned

नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही सोमवार को विपक्ष के अडानी मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर किए जा रहे हंगामे की वजह से मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही पहले दो बजे और फिर दिनभर के लिए स्थगित की गई।

लोकसभा में संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने विपक्ष से अपील करते हुए कहा कि परंपरा रही है कि राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद सबसे पहले धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की जाए। विपक्ष को यह परंपरा बनाए रखनी चाहिए। वे अपने विषयों को भी अभिभाषण पर चर्चा के दौरान उठा सकते हैं। सदन का समय अमूल्य है और इसे नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए। इसके बाद भी हंगामा नहीं रुकने पर पीठासीन अधिकारी ने कार्यवाही को दिनभर के लिए स्थगित कर दिया।

दूसरी ओर राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ ने भी सांसदों से यही अपील की। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि संसद को चलने नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सदन में नियम और व्यवस्था के तहत ही चर्चा कराई जाएगी। सूचीबद्ध विषयों पर ही चर्चा कराई जा सकती है। विपक्ष से अपनी अपील के बाद उन्होंने कार्यवाही को दिनभर के लिए स्थगित कर दिया।

इससे पहले विपक्ष ने अपनी मांगों को लेकर अडानी समूह की जांच संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) या सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में कराने की मांग को लेकर आज संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि संयुक्त संसदीय समिति या सुप्रीम कोर्ट की निगरानी वाली जांच समिति ही भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) और सार्वजनिक क्षेत्रों के बैंकों द्वारा वित्तीय धोखाधड़ी करने वाली कथित कंपनियों में करोड़ों भारतीयों की गाढ़ी कमाई को खतरे में डालने वाले निवेश के बारे में सच्चाई सामने ला सकती है।

आगे उन्होंने कहा कि इस संबंध में समान विचारधारा वाले विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक हुई, जिन्होंने इस पर सहमति व्यक्त की है। विपक्ष अपने नोटिस पर संसद में चर्चा की मांग करता है। हम विस्तृत चर्चा के लिए तैयार हैं।

खड़गे ने कहा कि विपक्ष चाहता है कि पहले इस मुद्दे पर चर्चा की जाए। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर भी हम चर्चा के लिए तैयार हैं, लेकिन पहली प्राथमिकता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जवाब की है।

MadhyaBharat 6 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.