Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
गाजा में अस्पताल के नीचे सुरंग में मिले हमास की बर्बरता के निशां
new elhi,  Hamas

तेल अवीव/यरुशलम/वाशिंगटन। गाजा पट्टी में छिड़े युद्ध के 39वें दिन आज (मंगलवार) सुबह इजराइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने बड़ा खुलासा किया । आईडीएफ ने कहा कि गाजा में रनतीसी अस्पताल के नीचे हमास की सुरंग में एक कमरा मिला है। संभवतः इसमें हमास ने इजराइल से बंधक बनाए गए नागरिकों को रखा था। इस कमरे में मिले कैलेंडर में सात अक्टूबर के नरसंहार के बाद के दिनों को 'ऑपरेशन अल-अक्सा फ्लड' शीर्षक के साथ चिह्नित किया गया है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है।

 

 

हमास ने गाजा पर नियंत्रण खोयाः मीडिया रिपोर्ट्स में आईडीएफ के हवाले से कहा गया है कि हमास की यह सुरंग रनतीसी अस्पताल और एक स्कूल में खुलती है। इस बीच इजराइल के रक्षामंत्री योव गैलेंट का कहना है कि हमास ने गाजा पर नियंत्रण खो दिया है। आतंकवादी दक्षिण की ओर भाग रहे हैं। वह नागरिक ठिकानों को लूट रहे हैं।

 

 

बाइडन बोले-अस्पतालों को संरक्षित किया जाना चाहिएः मौजूदा परिदृश्य पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि गाजा के अस्पतालों को संरक्षित करने की जरूरत है। इजराइली सेनाएं अस्पतालों के बिलकुल करीब पहुंच चुकी हैं। इजराइल ने हमास कमांड कॉम्प्लेक्स के नियंत्रण को जब्त करने के लिए संघर्ष किया है। यह कॉम्पलेक्स अल शिफा अस्पताल के नीचे स्थित है। बाइडेन ने कहा कि अमेरिकी अधिकारी हमास और अन्य आतंकवादी समूहों द्वारा बंधक बनाए गए बंधकों की रिहाई के लिए प्रयासरत हैं।

 

विश्व स्वास्थ्य संगठन चिंतितः विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सोमवार को रोगियों के लिए गंभीर और खतरनाक स्थिति की चेतावनी दी है। संगठन ने एक बयान में कहा कि ईंधन और पानी खत्म होने और मरीजों की जान जोखिम में डालने के बाद अल शिफा अब अस्पताल के रूप में काम नहीं कर रहा है।

 

हमास का शीर्ष कमांडर ढेरः आईडीएफ ने दावा किया है कि सैनिकों ने हमास के शीर्ष कमांडर को एयर स्ट्राइक में ढेर कर दिया है। इसका नाम अमहद सियाम है। वह गाजा के एक अस्पताल में करीब 1000 लोगों को बंधक बनाकर रखे हुए था। वह सियाम अस्पताल से आम नागरिकों और मरीजों को निकलने नहीं दे रहा था। सियाम गाजा के रनतीसी अस्पताल में डेरा जमाए हुए था।

 

MadhyaBharat 14 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.