Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
हम एग्जिट पोल से चिंतित नहीं, गिनती को लेकर काफी निश्चिंत हैं : शशि थरूर
new delhi,  exit polls, Shashi Tharoor

नई दिल्ली। कांग्रेस एग्जिट पोल से इतर लोकसभा चुनाव परिणाम की अपेक्षा कर रही है। इस कड़ी में कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

सोमवार को केरल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए शशि थरूर ने कहा कि सिर्फ तिरुवनंतपुरम ही नहीं, मुझे भी शत प्रतिशत भरोसा है कि देश भर की तस्वीर के लिए जो आंकड़े एग्जिट पोल में देखे जा रहे हैं, वे भी कल झूठे साबित हो जाएंगे। शशि थरूर ने कहा कि हम एग्जिट पोल से चिंतित नहीं हैं, हम कल (मंगलवार) की गिनती को लेकर काफी निश्चिंत हैं।

कांग्रेस नेता सांसद शशि थरूर ने कहा कि वे पूरी तरह से जानते हैं कि तिरुवनंतपुरम केरल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का सबसे मजबूत निर्वाचन क्षेत्र है। भाजपा दो मौकों पर दूसरे स्थान पर रही है, इसलिए दूसरे स्थान पर आने में पूरी तरह से सक्षम हैं।

शशि थरूर ने कहा कि जिस तरह से एग्जिट पोल में संभावना दिखाई जा रही है कि भाजपा वास्तव में यह सीट जीत सकती है, जिसका कोई आधार नहीं है। उन्हाेंने यह भी कहा कि केरल में कहीं कोई लहर नहीं थी, मुकाबला त्रिकोणीय था, ऐसे में यह धारण नहीं होनी चाहिए।

MadhyaBharat 3 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.