Since: 23-09-2009

  Latest News :
पीएम मोदी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भव्य स्वागत.   बाबरी मस्जिद बनाने की घोषणा करने वाले TMC विधायक हुमायूं कबीर .   सरकार ने बदला फैसला: संचार साथी ऐप अब अनिवार्य नहीं.   प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम अब ‘सेवा तीर्थ’.   फिल्म \'धुरंधर\' पर दिल्ली हाई कोर्ट का सेंसर बोर्ड को निर्देश.   प्रधानमंत्री मोदी ने शिवगंगा बस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत पर जताया दुख.   भोपाल के बड़े तालाब में शुरू हुआ शिकारा सफर.   पर्यटन के लिए MP के बढ़ते कदम: भोपाल में डल झील जैसा अनुभव.   भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर सरकारी अवकाश.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दिया आधुनिक गीता भवन का तोहफा.   रायसेन जिले के बरेली में बड़ा हादसा 40 साल पुराना पुल भरभराकर ढहा.   एनएसयूआई ने फार्मेसी काउंसिल अध्यक्ष संजय जैन काे छात्र से मारपीट के मामले में तत्काल पद से हटाने की मांग की.   CM विष्णु देव साय बोले: \'संविधान में आस्था रखकर आगे बढ़ रहा है भारत\'.   पीसीसी चीफ दीपक बैज का भाजपा पर हमला: सत्ता के लिए झूठ का आरोप.   जंगल, नदी और पहाड़ पार कर मतदाताओं तक पहुँच रहे कर्मचारी.   मतदाता सूची सुधार कार्य के दौरान बीएलओ के साथ अभद्रता .   हिड़मा की मौत के बाद छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलवाद खात्मे की कगार पर.   छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 37 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण.  
फ्रांस की बैस्टिल डे परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए भारतीय प्रधानमंत्री
peris, Indian PM , France

पेरिस। फ्रांस की राजधानी पेरिस शुक्रवार को भारतीय सेनाओं के पराक्रम की साक्षी बनी। फ्रांस के वार्षिक उत्सव ‘बैस्टिल डे’ पर आयोजित विशेष परेड में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद भारतीय प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के सामने 'सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा...' गीत भी गूंजा। फ्रांस की सेनाओं के साथ भारतीय सेना के तीनों बलों ने अपने शौर्य का प्रदर्शन किया।

 

फ्रांस के विशिष्ट बैस्टिल डे परेड में पहुंचने पर भारत के प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत फ्रांस की प्रथम महिला ब्रिजेट मैक्रों और फ्रांस की प्रधानमंत्री एलिज़ाबेथ बोर्न ने किया। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पेरिस के चैंप्स-एलिसीस में परेड स्थल पर पहुंचे तो वे भारतीय प्रधानमंत्री से गर्मजोशी से गले मिले। परेड में भारत की थल सेना, जल सेना और वायु सेना की टुकड़ियों ने भी मार्च किया। आकाश में राफेल का पराक्रम दिखा तो भारतीय सेना की पंजाब रेजिमेंट ने कैप्टन अमन जगताप के नेतृत्व में मार्च किया। पंजाब रेजिमेंट के मार्च के दौरान 'सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा...' भी बजाया गया।

इस दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ट्वीट कर भारत को विश्व इतिहास में एक विशालकाय, भविष्य के लिए निर्णायक भूमिका निभाने वाला देश बताने के साथ फ्रांस का रणनीतिक साझेदार और मित्र करार दिया। उन्होंने लिखा कि इस साल की 14 जुलाई की परेड के लिए भारत को सम्मानित अतिथि के रूप में स्वागत करते हुए हमें बहुत खुशी हो रही है।

मैक्रों के ट्वीट को कोट करते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट किया कि भारत अपने सदियों पुराने लोकाचार से प्रेरित होकर पूरी दुनिया को शांतिपूर्ण, समृद्ध और टिकाऊ बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए प्रतिबद्ध है। 1.4 अरब भारतीय एक मजबूत और भरोसेमंद भागीदार होने के लिए फ्रांस के हमेशा आभारी रहेंगे। उन्होंने इस बंधन को और भी गहरा बनाने की उम्मीद जाहिर की।

MadhyaBharat 14 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.