Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
उत्तराखंड : प्रदेश में बारिश का दौर हुआ कमजोर
dehradoon, Uttarakhand,  rainy season

देहरादून। उत्तराखंड में अब बारिश से राहत मिलने के आसार हैं। प्रदेश में 28 अगस्त तक कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश की बौछारों को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश कम होने की स्थिति में चारधाम सहित राज्य में अन्य स्थानों पर तीर्थयात्री यात्रा कर सकते हैं। प्रदेश में 01 राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कुल 143 अन्य सड़कें अवरुद्ध हैं।

शनिवार को देहरादून सहित प्रदेश भर में सुबह से शाम धूप निकली। हालांकि आसमान में बादल बने हुए हैं। सूर्यदेव का बादलों के बीच लुकाछिपी दिन भर खेल चलता रहा। राजधानी में चिलचिलाती धूप से लोग परेशान दिखे।

मौसम विभाग की ओर से रविवार शाम को जारी पूर्वानुमान में प्रदेश भर में और 28 अगस्त को उधमसिंह नगर और हरिद्वार को छोड़कर अन्य जनपदों के लिये येलो अलर्ट जारी है। इस दौरान बिजली चमकने के साथ कई दौर की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद मौसम सामान्य रहने के आसार हैं।

उत्तराखंड में जुलाई में 552.7 एमएम बारिश हुई थी जो सामान्य से 32 फीसदी अधिक है। जबकि, 25 अगस्त तक 342.3 एमएम बारिश हो चुकी है। यह सामान्य से पांच फीसदी अधिक है।

मौसम केन्द्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह का कहना है कि मानसून सीजन में तेज बारिश का मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ और मानसूनी प्रणाली का सक्रिय प्रभाव है। अगले 08 से 10 दिन तक बारिश के कमजोर रहने की संभावना है। कुछ जगहों पर खासकर कुमाऊं रीजन के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी और धूप भी निकलेगी। इस दौरान राज्य में चारधाम सहित अन्य स्थानों की यात्रा कर सकते हैं।

राज्य आपदा परिचालन केन्द्र के सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक प्रदेश में 01 राष्ट्रीय राजमार्ग और पिथौरागढ़ जिले में 02 बॉर्डर व 06 राज्य मार्ग सहित लगभग 143 अन्य सड़कें अवरुद्ध हैं। बागेश्वर जिले में शामा रामगंगापुल. राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-109 ) किमी 88.900 में क्षतिग्रस्त होने के कारण यातायात अवरुद्ध है। बंद मार्गों को खोलने का कार्य जारी है।

MadhyaBharat 26 August 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.