Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
ओम बिरला का दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष बनना तय
new delhi, Om Birla , second time

नई दिल्ली/कोटा। राजस्थान के कोटा-बूंदी लोकसभा क्षेत्र से तीसरी बार निर्वाचित ओम बिरला ने मंगलवार को सत्तारूढ़ भाजपा-नीत राजग उम्मीदवार के तौर पर 18वीं लोकसभा के अध्यक्ष के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। 17वीं लोकसभा के अध्यक्ष रहे ओम बिरला को 18वीं लोकसभा अध्यक्ष का उम्मीदवार बनाए जाने पर हाड़ौती संभाग सहित समूचे राजस्थान के भाजपा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। करीब साढे़ तीन दशक पहले राजस्थान से कांग्रेस के बलराम जाखड़ लोकसभा के दो बार अध्यक्ष रहे।

ओम बिरला का जन्म 23 नवंबर, 1962 को कोटा में हुआ। उनकी कर्मभूमि हमेशा कोटा ही रही। कोटा-बूंदी की जनता को वे अपना परिवार मानते हैं। उनके दिवंगत पिता श्रीकृष्ण बिरला सरकारी सेवा में थे, मां शकुंतला घर संभालती थीं। उन्होंने सरकारी मल्टीपर्पज स्कूल, गुमानपुरा से स्कूली शिक्षा ग्रहण की। उसके बाद राजस्थान विश्वविद्यालय से जुडे़ गवर्नमेंट कॉमर्स कॉलेज कोटा से बी.कॉम. एवं एम.कॉम. की डिग्री ली। कॉलेज में भी वे छात्रसंघ अध्यक्ष के रूप में युवाओं में लोकप्रिय रहे। उसके बाद दो बार कोटा दक्षिण से भाजपा विधायक भी रहे। उनकी पत्नी डॉ. अमिता बिरला सरकारी चिकित्सक हैं। दो बेटियों में आकांक्षा सीए एवं अंजलि भारतीय प्रसाशनिक सेवा की अधिकारी हैं।

ओम बिरला ने 2019 से 2023 तक अध्यक्ष के रूप में लोकसभा में हंगामे और विवादों से परे सभी दलों के सांसदों को सदन में अपनी बात रखने का पूरा अवसर दिया। इससे महत्वपूर्ण विधेयकों व जनहित के मुद्दों पर स्वस्थ बहस करने की परम्परा विकसित हुई। बिरला के कुशल संचालन में 17वीं लोकसभा के सत्रों की उत्पादकता 122.2 प्रतिशत रही जो 14वीं, 15वीं और 16वीं लोकसभा के पहले पांच सत्रों की तुलना में सर्वाधिक है। सदन ने विस्तृत चर्चा के बाद 107 विधेयकों को पारित किया। विधेयकों पर 262.5 घंटे चर्चा हुई तथा पक्ष-विपक्ष के 1744 सदस्यों ने अपनी बात रखी।

बिरला ने केंद्र सरकार की जवाबदेही बढ़ाने के लिए सभी सत्रों में अधिक से अधिक सदस्यों को बोलने का अवसर दिया। प्रश्नकाल के दौरान प्रतिदिन औसतन 5.37 प्रश्नों के मौखिक जवाब दिए जिससे उन्हें प्रश्न काल का हीरो कहा जाने लगा। नियम 377 के तहत उठाए गए विषयों में भी सरकार ने 89.82 प्रतिशत विषयों के जवाब दिए। संसद में सांसदों के खाने पर सब्सिडी खत्म करने के साथ अनावश्यक कार्यों पर होने वाले खर्चों को रोककर उन्होंने करोडों रुपये की फिजूलखर्ची को कम कर दिखाया। बिरला का लगातार दूसरी बार लोकसभा का अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है।

MadhyaBharat 25 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.