Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
बंगाल को हिंदू विहीन करने की साजिश कर रहे तृणमूल व कांग्रेस : योगी आदित्यनाथ
kolkata,Trinamool and Congress, Yogi Adityanath

कोलकाता। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के लिए भाजपा के स्टार प्रचारक के तौर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल में जनसभा की। बहरमपुर की चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पश्चिम बंगाल को हिंदू विहीन करने की साजिश तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस मिलकर रच रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बंगाल की डेमोग्राफी को बिगाड़ने के लिए तृणमूल कांग्रेस ने घुसपैठियों को बंगाल में संरक्षण देना शुरू किया है और कांग्रेस पूरे देश में आपके अधिकारों को छीन कर घुसपैठियों को देने में लगी हुई है। इन दोनों ने मिलकर गठबंधन बनाया है। उन्होंने कहा कि जिस बंगाल से स्वामी विवेकानंद ने विश्व मंच पर चढ़कर कहा था कि गर्व से कहो हम हिंदू हैं। जहां से राष्ट्र गीत और राष्ट्रगान पूरे देश को मिले। आज वहां दुर्दशा हो गई है। हर त्योहार पर दंगा होता है। हिंदुओं को मारा-पीटा जाता है और सरकार दंगाइयों को बचाती है।

 

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज से सात साल पहले यह स्थिति उत्तर प्रदेश की भी थी और भाजपा की सरकार जब से बनी उसके बाद से आज तक एक भी दंगा नहीं हुआ। आज बहन-बेटियां सुरक्षित हैं, व्यापारियों का व्यापार बेरोकटोक चल रहा है और अपराधी भाग रहे हैं। बंगाल में भी ऐसा ही करना होगा। भाजपा की सरकार बनने के बाद यहां अपराधी भागते नजर आएंगे और घुसपैठिए खदेड़े जाएंगे।

उन्होंने लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में कम से कम 35 सीटें जीतने का दावा किया और कहा कि केंद्र में एक बार फिर मोदी की सरकार बनाने के लिए जरूरी है कि अबकी बार 400 पार सीटें जीती जाए। उन्होंने कहा कि बंगाल में भी ममता बनर्जी के शासन को उखाड़ फेंकना होगा। उन्होंने संदेशखाली का जिक्र करते हुए कहा कि यहां घुसपैठिए अपराधियों को ममता वोटबैंक के लिए बचाती हैं और बंगाल की बहन-बेटियों पर अत्याचार करवाती हैं। भाजपा की सरकार आएगी तभी इन सब चीजों से आजादी मिलेगी।

MadhyaBharat 30 April 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.