Since: 23-09-2009

  Latest News :
पीएम मोदी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भव्य स्वागत.   बाबरी मस्जिद बनाने की घोषणा करने वाले TMC विधायक हुमायूं कबीर .   सरकार ने बदला फैसला: संचार साथी ऐप अब अनिवार्य नहीं.   प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम अब ‘सेवा तीर्थ’.   फिल्म \'धुरंधर\' पर दिल्ली हाई कोर्ट का सेंसर बोर्ड को निर्देश.   प्रधानमंत्री मोदी ने शिवगंगा बस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत पर जताया दुख.   भोपाल के बड़े तालाब में शुरू हुआ शिकारा सफर.   पर्यटन के लिए MP के बढ़ते कदम: भोपाल में डल झील जैसा अनुभव.   भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर सरकारी अवकाश.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दिया आधुनिक गीता भवन का तोहफा.   रायसेन जिले के बरेली में बड़ा हादसा 40 साल पुराना पुल भरभराकर ढहा.   एनएसयूआई ने फार्मेसी काउंसिल अध्यक्ष संजय जैन काे छात्र से मारपीट के मामले में तत्काल पद से हटाने की मांग की.   CM विष्णु देव साय बोले: \'संविधान में आस्था रखकर आगे बढ़ रहा है भारत\'.   पीसीसी चीफ दीपक बैज का भाजपा पर हमला: सत्ता के लिए झूठ का आरोप.   जंगल, नदी और पहाड़ पार कर मतदाताओं तक पहुँच रहे कर्मचारी.   मतदाता सूची सुधार कार्य के दौरान बीएलओ के साथ अभद्रता .   हिड़मा की मौत के बाद छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलवाद खात्मे की कगार पर.   छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 37 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण.  
ओडिशा के बालेश्वर में गोहत्या के संदेह में दो समुदायों में झड़प के बाद भड़की हिंसा
bhwneshwar, Violence , Odisha

भुवनेश्वर। ओडिशा के बालेश्वर में गोहत्या के संदेह में दो समुदायों के बीच हुई झड़प के बाद भड़की हिंसा और आगजनी की घटनाओं के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया। यह फैसला सोमवार दोपहर से देररात तक हुए उपद्रव के बाद बिगड़े हालात के मद्देनजर लिया गया। प्रशासन ने शहर के सभी प्रवेश द्वारों को सील कर दिया है। अगले आदेश तक सभी दुकानें, बाजार, स्कूल और कॉलेज बंद रहने के आदेश दिए गए हैं।

 

एसपी (बालेश्वर) सागरिका नाथ का कहना है कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पूरे शहर में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगाया गया है। उन्होंने नागरिकों से घरों से बाहर न निकलने की अपील की। एक-दूसरे को मारने-काटने पर आमादा भीड़ ने गोलापोखरी, मोतीगंज और सिनेमा चौक में जमकर हिंसा की है। उपद्रवियों ने कई मोहल्लों में तांडव करते हुए घरों पर पथराव किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पूर्वी रेंज के आईजीपी डॉ. दीपक कुमार और एसपी सागरिका नाथ ने हिंसाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद प्रताप चंद्र षडंगी और बालेश्वर सदर विधायक मानस दत्त ने लोगों से संयम बरतने की अपील की है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार दोपहर सुनहट मुख्य सड़क के किनारे नालियों का पानी लाल होता देख स्थानीय लोगों ने संदेह जताया कि यह गोवंश का रक्त है। स्थानीय लोगों ने यह देखकर नाराजगी जताई और विरोध किया। इससे दो समुदायों के कुछ लोगों के बीच तकरार के बाद टकराव की स्थिति उत्पन्न हुई । इस संबंध में एक शिकायतकर्ता से सूचना मिलने पर पुलिस और मीडिया प्रतिनिधि वहां पहुंचे।

 

बताया गया है कि इस दौरान सैकड़ों मुस्लिम एकत्र हो गए और शिकायतकर्ताओं पर हमला कर दिया। उन पर पत्थर व कांच की बोतलें फेंकीं। स्थिति को नियंत्रित करने पहुंची पुलिस टीम को भी इन लोगों ने निशाना बनाया। इनके हमले में एडिशनल एसपी अनिल प्रधान, एसडीपीओ डॉक्टर शशांक शेखर बेउरा, डीएसपी ब्रजमोहन प्रधान, दो अन्य पुलिस अधिकारी व तीन कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान हुए पथराव से 10 से अधिक निर्दोष राहगीर घायल हो गए। इतना ही नहीं बाइक, स्कूटर व चारपहिया वाहनों को रोककर भी हमला किया गया। कुछ मीडिया प्रतिनिधियों पर हमला कर उनके भी कैमरे तोड़ दिए गए। यह बवाव करीब दो घंटे तक चला।

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने हालात पर बालेश्वर के जिला मजिस्ट्रेट से चर्चा की। माझी ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में शांति एवं कानून व्यवस्था की स्थिति को खराब नहीं होने दिया जाएगा। ओडिशा शांतिप्रिय राज्य है। उन्होंने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की है।

MadhyaBharat 18 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.