Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
जी-20 की अध्यक्षता विश्‍व में देश के शक्ति प्रदर्शन का अनूठा अवसर
भारत की जी-20 की अध्यक्षता विश्‍व में देश के शक्ति प्रदर्शन का अनूठा अवसर

राजनीतिक दलों के नेताओं ने भारत की जी-20 की अध्यक्षता के संबंध में अपने विचार साझा किए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कल हुई सर्वदलीय बैठक में भारत की जी-20 की अध्यक्षता से संबंधित पहलुओं पर विचार किया गया। बैठक में देश भर के प्रमुख राजनेताओं ने भाग लिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की जी-20 समूह की अध्यक्षता का संबंध पूरे देश से है और यह संपूर्ण विश्व में भारत की शक्ति के प्रदर्शन का अनूठा अवसर है। उन्होंने यह भी कहा कि आज भारत के प्रति वैश्विक जिज्ञासा और आकर्षण है जिसके कारण जी-20 की अध्यक्षता से जुड़ी क्षमता में वृद्धि हुई है। उन्होंने मिलजुलकर काम करने के महत्व पर जोर दिया और जी20 के विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सभी नेताओं से सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि जी20 समूह की अध्यक्षता परंपरागत बड़े शहरों से अलग हटकर देश के हर भाग की विशिष्टता को प्रदर्शित करने में मददगार होगी।

प्रधानमंत्री ने जी-20 की बैठकों के आयोजन स्‍थलों के पर्यटन और उनकी स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर भी जोर दिया। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भारत की जी-20 की अध्यक्षता के संबंध में अपने विचार साझा किए। इनमें पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा, जे.पी.नड्डा, मल्लिकार्जुन खरगे, ममता बनर्जी, नवीन पटनायक, अरविंद केजरीवाल, वाईएस जगन मोहन रेड्डी, सीताराम येचुरी और चंद्रबाबू नायडू शामिल हैं। गृहमंत्री और वित्त मंत्री ने भी इस दौरान संक्षेप में अपनी बात रखी। जी-20 में भारत की प्राथमिकताओं के संबंध में विस्तार से जानकारी भी दी गई।

MadhyaBharat 6 December 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.