Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
राहुल गांधी के बयान पर असम के मुख्यमंत्री का करारा पलटवार
guwahati, Assam Chief Minister, Rahul Gandhi

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि ''आप और आपके परिवार से बढ़कर भ्रष्टाचारी कौन हो सकता है। भ्रष्टाचार के मामले में ज़मानत पर बाहर हैं। आप भ्रष्टाचार में लिप्त होकर दूसरे को भ्रष्ट कहते हैं।''

 

मुख्यमंत्री डॉ सरमा रविवार को यहां लोक सेवा भवन में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा था कि हिमंत बिस्व सरमा असम के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं, सरमा का परिवार और उनके बच्चे भी भ्रष्टाचार में शामिल हैं। राहुल गांधी ने अपनी न्याय यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री को सलाह दी थी कि उन्हें भाजपा शासित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों से सबक लेना चाहिए कि भ्रष्टाचार कैसे किया जाता है। राहुल के इस बयान पर पलटवार करते हुए रविवार को मुख्यमंत्री डॉ सरमा ने कहा कि ''भोपाल गैस कांड के मुख्य आरोपित- वारेन एंडरसन के देश से फ़रार होने में राहुल गांधी के परिवार का हाथ था। बोफ़ोर्स घोटाला के मुख्य आरोपित के पलायन के पीछे आपका परिवार का ही हाथ था। टूजी घोटाला और कोयला घोटाला आप ही के परिवार के संरक्षण में हुआ था। इन घोटालों में जितने पैसों की चोरी की गई थी, वह असम की जीडीपी से पांच गुना अधिक हैं। डाॅ सरमा ने कहा कि हैरानी की बात यह हैं कि आप भ्रष्टाचार में लिप्त होकर दूसरे को भ्रष्ट कहने का साहस रखते हैं। असम की जनता ने आपकी इस “न्याय यात्रा” का करारा जवाब दिया। मैं आपकी हताशा को समझ सकता हूं।''

मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी पहले तो मुझसे डरते थे, अब मेरे परिवार और मेरे बच्चों से भी डर रहे हैं। इसलिए उन पर एक के बाद एक आरोप लगा रहे हैं।

MadhyaBharat 21 January 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.