Since: 23-09-2009

  Latest News :
पुरी में गेस्ट हाउस पार्किंग शुल्क पर एसजेटीए का निर्णय कायम.   पश्चिम बंगाल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया कैविएट.   हिजाब पहनने वाली बेटी भी बन सकती है प्रधानमंत्री: AIMIM प्रमुख ओवैसी.   अमित शाह ने भारत का पहला राष्ट्रीय IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च किया.   टीएमसी सांसदों का प्रदर्शन और हिरासत.   IPAC ऑफिस पर ED की रेड के बाद ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला.   भोपाल में बाबर विषयक लिटरेचर फेस्टिवल विवादों में.   मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लोक निर्माण विभाग की कार्यशाला का किया शुभारंभ.   दूषित पेयजल से मौतों ने प्रभावित की इंदौर की पर्यटन छवि.   इंदौर में भीषण सड़क हादसा:पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी समेत 3 की मौत.   भागीरथपुरा दूषित मामले में कांग्रेस घेरेगी भाजपा को.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सुआलकुची सिल्क विलेज भ्रमण.   अमित जोगी ने बीजेपी पर साधा निशाना.   दंतेवाड़ा में नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता.   छत्तीसगढ़ की राजनीति में मंत्री के बयान से हलचल.   महासमुंद स्कूल परीक्षा में \'राम\' नाम पर विवाद.   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.  
मोमबत्ती फैक्ट्री में विस्फोट 4 महिला कर्मचारियों की मौत
mumbai,Candle factory explosion, 4 women workers killed

मुंबई। धुले जिले की साक्री तहसील के चिपलीपाड़ा इलाके में मंगलवार दोपहर में मोमबत्ती बनाने वाली फैक्ट्री भवानी सेलिब्रेशन में विस्फोट होने से चार महिला कर्मचारियों की मौत हो गई। इस घटना में दो कर्मचारी घायल हो गए हैं, जिन्हें नंदूरबार के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस के अनुसार भवानी सेलिब्रेशन फैक्ट्री में आज 6 कर्मचारी काम कर रहे थे। अचानक दोपहर में फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हो गया। इस घटना में 4 महिला कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई। फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शवों को घटनास्थल से बाहर निकाला। चारों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। साथ ही दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

MadhyaBharat 18 April 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.