Since: 23-09-2009
हिन्दू पक्ष ने मांगी पूजा करने की अनुमति
दिल्ली के ऐतिहासिक कुतुब मीनार में हिन्दू संगठन ने पूजा की अनुमति मांगी है। फिलहाल इस मुद्दे पर साकेत कोर्ट में सुनवाई टल गई है। अब 27 अगस्त को सुनवाई होगी। हिंदू पक्ष की ओर से मांग थी कि वे केवल पूजा करने का अधिकार चाहते हैं। एएसआई ने एक हलफनामे केजरिये स्पष्ट कर दिया था कि पूजा नहीं की जा सकती है। कुतुब मीनार को 1993 में यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था। यह परिसर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के संरक्षण में है।
कुतुब मीनार विवाद का यह विवाद उस समय शुरू हुआ जब पूर्व एएसआई अधिकारी ने दावा किया कि कुतुब मीनार राजा विक्रमादित्य ने बनवाई थी। इतिहास में इसके बारे में गलत पढ़ाया गया है। धर्मवीर शर्मा ने कहा था कि कुतुब मीनार वास्तव में 5 वीं शताब्दी में गुप्त साम्राज्य के चंद्रगुप्त विक्रमादित्य द्वारा निर्मित एक सन टॉवर था। यह कुतुब मीनार नहीं बल्कि एक सन टॉवर जो की वेधशाला टॉवर है। इसका झुकाव 25 इंच है। जो कीं सूर्य को देखने के लिए बनाया गया था। यह विज्ञान और पुरातात्विक तथ्य है। अब इस बात को लेकर विवाद है। मामला फिलहाल कोर्ट में है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |