Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
खराब मौसम के चलते अमरनाथ यात्रा रुकी
jammu, Amarnath Yatra ,bad weather

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम के चलते शुक्रवार को अमरनाथ यात्रा को अगले आदेश तक के लिए रोक दिया गया है। जम्मू-कश्मीर में गुुरुवार से भारी बारिश हो रही है, जो शुक्रवार को भी जारी रही है। इस आदेश के बाद आधार शिविर बालटाल और पहलगाम के दोनों रूटों पर यात्रियों को आगे जाने से रोक दिया गया है। इसके साथ ही शुक्रवार सुबह जम्मू से दोनों शिविरों के लिए रवाना हुए यात्रियों के जत्थों को रामवन में रोक दिया गया।

 

एक अधिकारी ने बताया कि अमरनाथ गुफा जाने वाली यात्रा को भारी बारिश के चलते शुक्रवार सुबह रोक दी गई है। किसी भी तीर्थयात्री को पवित्र गुफा की ओर जाने की अनुमति नहीं दी गई है। इससे 3,200 से अधिक तीर्थयात्रियों को नुनवान, पहलगाम आधार शिविर में और लगभग चार हजार तीर्थयात्रियों को बालटाल आधार शिविर में रोका गया है। मौसम में सुधार होने के बाद ही यात्रा फिर से शुरू की जाएगी।जम्मू 07 जुलाई (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम के चलते शुक्रवार को श्री अमरनाथ यात्रा को अगले आदेश तक के लिए रोक दिया गया है। जम्मू-कश्मीर में गुुरूवार से भारी बारिश हो रही है जो आज यानि शुक्रवार को भी जारी है। आधार शिविर बालटाल और पहलगाम के दोनों रूटों पर यात्रियों को आगे बढ़ने से रोका गया है।

 

 

अधिकारी ने बताया कि यात्रा शुक्रवार सुबह निलंबित कर दी गई है। किसी भी तीर्थयात्री को पवित्र गुफा की ओर जाने की अनुमति नहीं दी गई है। 3,200 से अधिक तीर्थयात्रियों को नुनवान, पहलगाम आधार शिविर में और 4,000 तीर्थयात्रियों को बालटाल आधार शिविर में रोका गया है। मौसम में सुधार होने के बाद ही यात्रा फिर से शुरू की जाएगी।

 

उल्लेखनीय है कि जम्मू के आधार शिविर से अमरनाथ यात्रा में शामिल होने के लिए 7010 तीर्थयात्रियों का आठवां जत्था शुक्रवार तड़के 247 वाहनों से बालटाल और पहलगाम के लिए रवाना हुआ, लेकिन खराब मौसम के चलते यात्रियों को फिलहाल रामबन के चंद्रकोट में रोक दिया गया है। मौसम साफ होने के बाद ही यात्रियों को आगे रवाना किया जाएगा।

MadhyaBharat 7 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.