Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
किसानों और पिछड़ों के हितों की अनदेखी कर रही तेलंगाना सरकार : नरेन्द्र मोदी
new delhi, Telangana government, Narendra Modi

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी ने रविवार को तेलंगाना सरकार पर किसानों और पिछड़ों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य की वर्तमान स्थिति के लिए दो परिवारवादी पार्टियां (बीआरएस और कांग्रेस) जिम्मेदार हैं।

 

मोदी ने तेलंगाना के महबूबनगर में पार्टी की जनसभा में कहा कि राज्य की भ्रष्ट सरकार ने केवल खोखले वादे किए हैं। कर्जमाफी के वादे के पूरे न होने से कितने ही किसानों को अपनी जान गंवानी पड़ी। राज्य की बीआरएस सरकार ने सिंचाई परियोजनाओं को अपनी काली कमाई का जरिया बना दिया है। यह ऐसी परियोजनाएं हैं जिनसे राज्य के लोगों को सिंचाई के लिए पानी भी नहीं मिला है।

 

अपनी सरकार के किसान हितैषी कार्यों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने बताया कि धान किसानों को 27 हजार करोड़ रुपये इस साल की खरीद में दिए गए हैं। यह 2014 के मुकाबले आठ गुना है। किसान सम्मान निधि से किसानों को 10 हजार करोड़ रुपये दिए गए हैं। उनकी मदद के लिए रामागुंटा उर्वरक संयत्र दोबारा शुरू किया गया है।

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने सालों तक आज घोषित सम्मक्का सरक्का केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय को जमीन आवंटित नहीं की। इससे साफ होता है कि राज्य सरकार जनजातीय और पिछड़े समाज का विकास नहीं चाहती है।

 

प्रधानमंत्री ने आज घोषित राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड का भी उल्लेख किया और कहा कि इससे किसानों को लाभ होगा। उन्होंने विश्वकर्मा योजना की जानकारी दी और कहा कि उनकी सरकार ने एससी, एसटी और ओबीसी समाज के लिए काम किया जिन्हें वर्षों तक उपेक्षित रखा गया।

MadhyaBharat 1 October 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.