Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
उत्तराखंड : 18 घंटों के बाद खुला गंगोत्री हाइवे
Uttarakhand,Gangotri Highway

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के गंगोत्री हाइवे पर धरासू बैंड के पास भारी लैंडस्लाइड होने के कारण बड़ा हादसा हो गया था। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि दो घायल हो गए थे। लैंडस्लाइड के कारण जहां पिछले 18 घंटे से बंद इस हाइवे को खोल दिया गया है वहीं मृतक और घायलों की भी शिनाख्त कर ली गई है। ये तीनों कार्यदायी संस्था के निर्माण कार्य से जुड़े हुए थे।

शुक्रवार देर रात्रि गंगोत्री हाइवे पर धरासू बैंड के पास भारी मलबा आने से कार्यदायी संस्था के निर्माण कार्य से जुड़े एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत जबकि दो लोग घायल हो गये थे। भारी भूस्खलन से राजमार्ग बाधित हो गया था। इसके कारण हाइवे पर आए भारी मात्रा में मलबा को हटाने के लिए जेसीबी लगाई गयी थी। हालांकि दोपहर तक भी हादसे के शिकार लोगों को वहां से नहीं निकाला जा सका था। भूस्खलन के कारण यहां राजमार्ग पर दोनों ही ओर वाहनों का लंबा जाम लगा हुआ था। इससे वहां फंसे हुए लाेगों को बहुत परेशानी हो रही थी।

कई वाहन तो बहुत सुबह से ही इस मार्ग पर फंसे हुए थे। ऑल वेदर सड़क निर्माण की कार्यदायी संस्था एबीसीआई कंपनी की बड़ी लापरवाही के कारण धरासू बैंड से आगे गंगोत्री ऋषिकेश सड़क मार्ग पर बड़ा नासूर बन रहा है। यहां पर अक्सर भूस्खलन की घटनाएं होती रहती हैं।

इस हादसे के बाद पुलिस ने छोटे वाहनों को कल्याणी से धरासू फेड़ी मार्ग से डायवर्ट कर दिया था जबकि बड़े वाहनों के लिए आवाजाही बंद थी। जिला अस्पताल उत्तरकाशी में गंभीर मरीज को कराने को हेलीसेवा के माध्यम से हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया था। इस बारे में बीआरओ ने दिन में दो बजे तक हाईवे खुलने की बात कही थी, लेकिन यह 18 घंटों के बाद खोला जा सका, जिससे गंगोत्री हाइवे यातायात सुचारु हो सका।

मृतक की शिनाख्त 28 वर्षीय सिकंदर पुत्र मेहताब सिंह निवासी मुजफ्फरपुर, बिहार (साइड इंचार्ज), 44 वर्षीय संजय चौधरी पुत्र शीशपाल निवासी नियाजपुर जिला हापुड़-उत्तर प्रदेश (ठेकेदार) और 42 वर्षीय महेश नेगी पुत्र लक्ष्मीचंद निवासी ग्राम झाला थाना हर्षिल जिला उत्तरकाशी (डंपर चालक) ये तीनाें कार्यदायी संस्था के निर्माण कार्य से जुड़े हुए थे। यह जानकारी थानाध्यक्ष कमल कुमार लुंठी ने दी।

उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन भी कई बार चारधाम सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दे चुके हैं। अब आगामी 22 अप्रैल को चारधाम यात्रा का शुभारंभ होने जा रहा है।

MadhyaBharat 25 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.