Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
विपक्षी गठबंधन ने कोई काम नहीं किया: नीतीश कुमार
new delhi, Opposition alliance ,Nitish Kumar

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की बैठक में शुक्रवार को नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी जेडीयू की ओर से प्रधानमंत्री के तौर पर नरेन्द्र मोदी का समर्थन किया। साथ ही विपक्षी इंडिया गठबंधन पर हमलावर भी दिखाई दिए।

 

नीतीश कुमार ने कहा कि नरेन्द्र मोदी 10 साल से प्रधानमंत्री हैं और आगे भी बनने जा रहे है। पिछली दो सरकारों में बचे हुए कार्य वे इस काल में पूरा कर देंगे। जदयू सब दिन इनके साथ है और वे जो कहेंगे, हम करेंगे।

नीतीश ने कहा कि अगली बार विपक्षी गठबंधन फिर हारेगा। यह गठबंधन बिना मतलब की बातें कर रहा हैं। इन्होंने कोई काम नहीं किया है। विपक्षी गठबंधन ने देश की कोई सेवा नहीं की है। मोदी ने देश की सेवा की है। फिर मौका मिला है। आगे विपक्ष के लिए कोई गुंजाइश नहीं रहेगी।

नीतीश ने प्रधानमंत्री के पैर छूने चाहे

उल्लेखनीय है कि नीतीश अपने भाषण के बाद अपनी सीट पर लौटे और इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के पैर छूना चाहा लेकिन प्रधानमंत्री ने उनका हाथ पकड़ कर अभिवादन किया।

MadhyaBharat 7 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.