Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
भाजपा विधायकों के निलंबन को हाईकोर्ट ने किया रद्द
new delhi, High Court ,  BJP MLAs,

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कोर्ट द्वारा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सात विधायकों के निलंबन रद्द करने के लिए आभार प्रकट किया। गुरुवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से इस्तीफा मांगा।

रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि अबतक की राजनीतिक करियर में अरविंद केजरीवाल सरकार सबसे भ्रष्ट सरकार साबित हुई है। उन्होंने कहा कि विधानसभा नियमों को ताक पर रखकर चलाया जाता है और पिछले चार साल में विपक्ष के किसी भी मुद्दे पर चर्चा नहीं कराई गई है और जब हम इसके खिलाफ आवाज उठाते हैं तो हमें मार्शल आउट कर दिया जाता है।

विजेंद्र गुप्ता ने केस से संबंधित सभी तथ्यों को रखा और कहा कि आज भाजपा विधायक दल एक विजेता के रूप में सबके सामने है। जिस तरह से अपनी हिटलर शाही, अराजकता और मनमाने ढंग से विधानसभा को स्पीकर और दिल्ली के मुख्यमंत्री ने चलाया है हाई कोर्ट ने उनको इस फैसले से आइना दिखाया है। उन्होंने कहा कि सदन में हमारे विधायकों को बैठने नहीं दिया जाता। आज सदन एक घंटा भी नहीं चला मतलब चलते सदन में आज का दिन पूरी तरह से सदन का स्थगित होना, दिल्ली के इतिहास में पहली बार हुआ है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ईडी और सीबीआई से बचने के लिए सदन को एक हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि विजेंद्र गुप्ता, अजय कुमार महावर, अनिल कुमार बाजपेयी, ओम प्रकाश शर्मा, जितेंद्र महाजन, मोहन सिंह बिष्ट और अभय वर्मा को सदन से निलंबित किया गया था। विधायकों ने निलंबन के खिलाफ पिछले महीने हाईकोर्ट में अपील की थी। 70 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के आठ विधायक हैं।

MadhyaBharat 7 March 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.