Since: 23-09-2009

  Latest News :
अमित शाह ने भारत का पहला राष्ट्रीय IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च किया.   टीएमसी सांसदों का प्रदर्शन और हिरासत.   IPAC ऑफिस पर ED की रेड के बाद ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला.   लालू प्रसाद यादव समेत 41 आरोपियों के खिलाफ दिल्ली कोर्ट ने तय किए आरोप.   जुमे की नमाज से पहले तुर्कमान गेट इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था.   आज होगा WPL 2026 का धमाकेदार शुरुआत.   इंदौर में भीषण सड़क हादसा:पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी समेत 3 की मौत.   भागीरथपुरा दूषित मामले में कांग्रेस घेरेगी भाजपा को.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सुआलकुची सिल्क विलेज भ्रमण.   सीधी जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास.   उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल आज लेंगे जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   छत्तीसगढ़ की राजनीति में मंत्री के बयान से हलचल.   महासमुंद स्कूल परीक्षा में \'राम\' नाम पर विवाद.   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.  
ड्रग माफिया ललित पाटिल की तबीयत बिगड़ी
mumbai, Drug mafia ,health deteriorated

मुंबई। महाराष्ट्र के पुणे जिले की येरवडा जेल में बंद ड्रग माफिया ललित पाटिल की शनिवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उसे ससून अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिछले 4 दिनों से पेट दर्द और हर्निया की समस्या के बाद उसे यहां इलाज के लिए भर्ती किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि ललित पाटिल पिछले 4 दिनों से पेट दर्द और हर्निया से परेशान है। इसके मद्देनजर उसको ससून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में उसकी विभिन्न प्रकार की चिकित्सीय जांच जारी है।

ललित पाटिल को ड्रग मामले में गिरफ्तार कर येरवडा जेल में रखा गया था, लेकिन हर्निया और पेट दर्द की वजह से ललित पाटिल को येरवडा जेल से ससून अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालांकि इसके पहले वह अस्पताल में इलाज के नाम पर 9 महीने तक भर्ती रहा और अचानक फरार हो गया था। इसके बाद मुंबई पुलिस ने ललित को चेन्नई के एक होटल से गिरफ्तार किया था। मुंबई पुलिस की जांच खत्म होने के बाद ललित पाटिल को ड्रग मामले में गिरफ्तार किया गया। इस मामले में जांच जारी है।

ललित पाटिल ने पूछताछ के दौरान बताया था कि वह ससून अस्पताल के स्टाफ को हर माह पैसे देता था। इसके बाद अस्पताल के तत्कालीन प्रमुख डॉ. संजीव ठाकुर का तबादला कर दिया गया। बताया जा रहा है कि ललित पाटिल फिर अस्पताल में भर्ती होकर फरार होने की जुगत में है, लेकिन पुलिस की सतर्कता की वजह से उसकी चाल सफल नहीं हो रही है।

MadhyaBharat 11 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.