Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बने कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार
mumbai, Congress MLA, Leader of Opposition

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने गुरुवार को कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में मान्यता प्रदान कर दी। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता अजित पवार के इस्तीफा देकर शिंदे सरकार में शामिल होने के बाद से यह पद रिक्त था।

वडेट्टीवार को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उप मुख्यमंत्री अजीत पवार सदन में उनको नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी तक ले गए। मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि वडेट्टीवार केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के साथ शिवसेना छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। इसके बाद उन्होंने मंत्री पद की जिम्मेदारी बहुत ही उम्दा तरीके से निभाई। अब उन्हें कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सोंपी है। शिंदे ने उनको शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वडेट्टीवार इस पद का बखूबी निर्वहन करेंगे। मुख्यमंत्री शिंदे ने उम्मीद जताई कि बडेट्टीवार सरकार के कामकाज में सहयोग करेंगे और जहां चूक हो रही होगी, उसे सुधारने का सुझाव देंगे।

उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि वडेट्टीवार विदर्भ की आवाज थे, लेकिन अब उन्हें विधानसभा की आवाज बनने का मौका मिल गया है। वडेट्टीवार विधानसभा की कार्यवाही के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा कि आमतौर पर विधायक पार्टी बदलने की हिम्मत नहीं करते हैं, लेकिन वडेट्टीवार ने नारायण राणे के साथ शिवसेना छोड़ी और कांग्रेस में आने के बाद भी मतदाताओं से दूर नहीं हुए। अजीत पवार ने उम्मीद जताई कि वडेट्टीवार नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी बहुत ही अच्छी तरह निभाएंगे।

उल्लेखनीय है कि 17 जुलाई से शुरू हुआ महाराष्ट्र विधानमंडल का मानसून सत्र 04 अगस्त तक चलेगा।

MadhyaBharat 3 August 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.