Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
मुंबई के गोरेगांव में पांच मंजिला इमारत में आग लगने से सात लोगों की मौत
mumbai, Seven people died , five-storey building

मुंबई। मुंबई के गोरेगांव इलाके में स्थित समर्थ सृष्टि नाम की पांच मंजिला बिल्डिंग में शुक्रवार तड़के लगी आग में सात लोगों की मौत हो गई । आग लगने की सूचना मिलते ही 10 गाड़ियों के साथ पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने करीब 50 लोगों को सुरक्षित निकाला। इनमें से काफी लोगों को धुआं की वजह से सांस लेने में दिक्कत महसूस होने पर कूपर अस्पताल और एचबीटी ट्रॉमा केयर सेंटर पहुंचाया गया। इनमें से कुछ लोग झुलस भी गए हैं। उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि राहत और बचाव अभियान जारी है।

पुलिस के अनुसार यह बिल्डिंग गोरेगांव के उन्नत नगर में है। बिल्डिंग के तल परिसर की पार्किंग में तड़के करीब तीन बजे आग लगी। कुछ ही देर में पूरी बिल्डिंग लपटों में घिर गई। बताया गया है कि इस बिल्डिंग की पार्किंग में कपड़ों का एक बंडल रखा था। इस बंडल में आग लगने से ही यह हादसा हुआ। पार्किंग में मौजूद 30 दोपहिया और अन्य चारपहिया वाहन भी चपेट में गए। इनमें से अधिकतर वाहन राख हो गए। फायर ब्रिगेड ने फिलहाल आग पर नियंत्रण कर लिया है। कूलिंग का काम चल रहा है।

एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, सुबह-सुबह जोरदार धमाका हुआ। इसकी आवाज सुनकर उनकी नींद टूट गई।नीचे देखने पर पता चला कि आग लगी हुई है। इस बिल्डिंग में रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि धमाके की आवाज सुनकर घर के सभी लोग जाग गए। बाहर निकल कर उन्होंने बिल्डिंग के सभी घरों की घंटी बजाकर आग लगने सूचना दी। स्थानीय विधायक और पूर्व मंत्री विद्या जयप्रकाश ठाकुर ने बताया कि इस बिल्डिंग में रहने वाले लोगों को उन्नत नगर के स्कूल में ठहराया गया है। पुलिस का कहना है कि आग लगने के कारणों की छानबीन की जा रही है।

MadhyaBharat 6 October 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.