Since: 23-09-2009
भारत में गेम-चेंजिंग आर्थिक सुधार किए गए
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल छह दिवसीय अमेरिका यात्रा पर सैन फ्रांसिस्को पहुंचे। जहां उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था में बदलाव के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत में विकास दर बताती है कि हम 30 वर्षों में 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर हैं। भारत में गेम-चेंजिंग आर्थिक सुधार किए गए हैं। आर्थिक गतिविधियों की सीमाओं का विस्तार करने के लिए नया जोश है। वैसे उन्होंने माना कि देश में पिछले कुछ महीनों से मुद्रा-स्फीति बढ़ी है, लेकिन इसके लिए उन्होंने कोविड महामारी और यूक्रेन-रूस युद्ध को मुख्य वजह बताया। उन्होंने कहा कि COVID, यूक्रेन-रूस के बीच संघर्ष के साथ, दुनिया भर में मुद्रास्फीति में वृद्धि हुई है। विकसित देशों में भी मुद्रास्फीति 10-11% है जबकी भारत में यह दर 6 -7% के बीच है।गोयल ने कहा भारत दुनिया के सबसे आकर्षक निवेश स्थलों में से एक बन चुका है। विश्व के नेता और विकसित देश भारत के साथ अपने जुड़ाव को बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। वे भारत के साथ व्यापार को बढ़ाने के लिए द्विपक्षीय समझौतों की तलाश कर रहे हैं। भारत में विकास दर बताती है कि हम 30 सालों में 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर हैं। हाल ही में भारत ने ब्रिटेन को अर्थव्यवस्था में पीछे छोड़ दिया है। भारत दुनिया की पांचवी बड़े अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |