Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
नूंह हिंसा के शोले गुरुग्राम में भड़के मस्जिद को लगाई आग
chandigarh,Nuh Violence,Gurugram

चंडीगढ़। हरियाणा के नूंह में भड़की हिंसा की चिंगारी गुरुग्राम पहुंच गई। कुछ असामाजिक तत्वों ने मंगलवार तड़के गुरुग्राम के सैक्टर-57 स्थित अंजुमन मस्जिद पर तोड़फोड़ करने के बाद आग लगा दी। इस घटना के बाद गुरुग्राम में भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है।

 

इसकी सूचना मिलते ही पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीमें पहुंची और आग बुझाई। पुलिस के अनुसार इस दौरान कुछ लोगों ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी और दूसरे अन्य व्यक्ति को घायल कर दिया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है। इसके बाद छापा मारकर कई हमलावरों को हिरासत में लिया गया है। नूंह व गुरुग्राम की घटना के बाद सरकार ने प्रदेश के सभी पूजास्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी है।

 

गुरुग्राम प्रशासन ने कहा है कि गुरुग्राम, सोहना,पटोदी, मानेसर क्षेत्रों में इंटरनेट सेवा निलंबित कर दी गई है। नूंह व गुरुग्राम में पैरामिलिट्री की 20 कंपनियां तैनात की गई हैं। रेवाड़ी, पलवल, फरीदाबाद समेत पांच जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है। इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है।

MadhyaBharat 1 August 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.