Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बेंगलुरु टेस्ट : बारिश की भेंट चढ़ा पहले सत्र का खेल
Bengaluru Test, First session, played due to rain

बेंगलुरु । बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला के पहले मैच का पहला सत्र बारिश से धूल गया और अब दूसरे सत्र पर भी संदेह है। बारिश के कारण अभी तक टॉस भी नहों हो सका है।

 

अंपायर लगातार मैदान का निरीक्षण कर रहे हैं, पिच के चारों ओर पैच और नमी दिख रही है, फिलहाल बारिश रुक गई है, कवर भी हटा दिया गया है। हालांकि खेल शुरू होने में अभी भी समय है। 

 

भारतीय टीम इस महीने की शुरुआत में बांग्लादेश को हराने के बाद आत्मविश्वास से भरी हुई है। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज भारतीय दल के लिए अपनी कमियों को दूर करने और नवंबर में ऑस्ट्रेलिया की यात्रा से पहले अपनी ताकत को परखने के लिए महत्वपूर्ण होगी।

 

सभी की निगाहें अनुभवी रोहित शर्मा और विराट कोहली पर होंगी, जो बांग्लादेश सीरीज में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे और 4 पारियों में अर्धशतक बनाने में विफल रहे थे। जबकि यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत जैसे युवाओं ने बांग्लादेश के खिलाफ प्रभावशाली प्रदर्शन किया, लेकिन गेंदबाजों और ऑलराउंडरों ने खूब वाहवाही बटोरी।

 

बांग्ला टाइगर्स के खिलाफ पहले टेस्ट में रविचंद्रन अश्विन की शानदार बल्लेबाजी और दो टेस्ट में जसप्रीत बुमराह की तेज गेंदबाजी ने मेहमान टीम को बुरी तरह से परेशान कर दिया था। 

 

MadhyaBharat 16 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.