Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
भारत में बढ़ रहे हैं कोरोना संक्रमितों के आकड़े
भारत में बढ़ रहे हैं कोरोना संक्रमितों के आकड़े

 

हिमांचल में मिला मंकीपॉक्स का संदिग्ध 

भारत में मंकीपॉक्स के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। अब हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में नया संदिग्ध केस मिलने से सनसनी फैल गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक मरीज की विदेश की ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है, लेकिन लक्षण पाए जाने पर मरीज के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। फिलहाल स्वास्थ्य अधिकारियों ने मरीज को आइसोलेशन में रखा है और जिले इस तरह के मामलों पर निगरानी रखी जा रही है। भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 20,408 नए मामले सामने आए और 20,958 मरीज ठीक हुए। पिछले 24 घंटे में देश में कोविड से 54 लोगों की मृत्यु हुई। देश में फिलहाल कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामले 1,43,384 हैं, वही दैनिक पॉजिटिविटी दर 5.05 फीसदी है। केरल में भी कोरोना के मरीज एक बार फिर से बढ़ रहे हैं। पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटों में 1,284 नए मामले सामने आए हैं, जिसके चलते सक्रिय मामलों की संख्या 18,003 पर पहुंच गई है। वहीं दिल्ली में भी 1,245 नए मामले मिले हैं।  यानी 30 जुलाई 2022 की सुबह आठ बजे केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 20,408 नए मामले सामने आए। इससे पहले 29 जुलाई को 20,409 नए मामले सामने आए थे, जबकि 28 जुलाई को 20,557 नए मामले मिले थे, जबकि 01 जुलाई को 17,070 नए मामले सामने आए थे। पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा 18,003 मामले सक्रिय हैं, केरल में 16,015, तमिलनाडु में 13,510, महाराष्ट्र में 13,186, कर्नाटक में 9,866 और पंजाब में 8,180 मामले अभी भी सक्रिय हैं।

MadhyaBharat 30 July 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.