Since: 23-09-2009

  Latest News :
पीएम मोदी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भव्य स्वागत.   बाबरी मस्जिद बनाने की घोषणा करने वाले TMC विधायक हुमायूं कबीर .   सरकार ने बदला फैसला: संचार साथी ऐप अब अनिवार्य नहीं.   प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम अब ‘सेवा तीर्थ’.   फिल्म \'धुरंधर\' पर दिल्ली हाई कोर्ट का सेंसर बोर्ड को निर्देश.   प्रधानमंत्री मोदी ने शिवगंगा बस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत पर जताया दुख.   भोपाल के बड़े तालाब में शुरू हुआ शिकारा सफर.   पर्यटन के लिए MP के बढ़ते कदम: भोपाल में डल झील जैसा अनुभव.   भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर सरकारी अवकाश.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दिया आधुनिक गीता भवन का तोहफा.   रायसेन जिले के बरेली में बड़ा हादसा 40 साल पुराना पुल भरभराकर ढहा.   एनएसयूआई ने फार्मेसी काउंसिल अध्यक्ष संजय जैन काे छात्र से मारपीट के मामले में तत्काल पद से हटाने की मांग की.   CM विष्णु देव साय बोले: \'संविधान में आस्था रखकर आगे बढ़ रहा है भारत\'.   पीसीसी चीफ दीपक बैज का भाजपा पर हमला: सत्ता के लिए झूठ का आरोप.   जंगल, नदी और पहाड़ पार कर मतदाताओं तक पहुँच रहे कर्मचारी.   मतदाता सूची सुधार कार्य के दौरान बीएलओ के साथ अभद्रता .   हिड़मा की मौत के बाद छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलवाद खात्मे की कगार पर.   छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 37 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण.  
अनिल एंटनी ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा
new delhi, Anil Antony, resigns from Congress

नई दिल्ली। पूर्व रक्षा मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता ए.के. एंटनी के पुत्र अनिल एंटनी ने बुधवार को कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया।

अनिल ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस में अब सिर्फ चाटुकारों का बोलबाला है। यहां सच कहने वालों की कद्र नहीं है। बीते दिनों अनिल ने बीबीसी की ओर से पीएम मोदी और 2002 के गुजरात दंगों पर पर बनाई गई डॉक्यूमेंट्री का विरोध किया था।

अनिल का कहना है कि यह बात कांग्रेस के कुछ नेताओं को अच्छी नहीं लगी। कांग्रेस के कई लोग इस मामले को लेकर उन्हें ट्रोल कर रहे थे। अनिल ने यह भी कहा कि बीते दिनों उनको लोगों ने धमकी भी दी।

उन्होंने कहा कि यह वो कांग्रेस नहीं है जिसे वह जानते थे। इसलिए अब वह कांग्रेस को छोड़ रहे हैं। इस पार्टी में अब सच को सुनने वाला कोई नहीं है।

उल्लेखनीय है अनिल केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) की डिजिटल मीडिया के प्रभारी थे और ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की सोशल मीडिया और डिजिटल कम्युनिकेशन सेल का भी काम देख रहे थे।

MadhyaBharat 25 January 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.