Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
ज्ञानवापी में पूजा करने की मांगी अनुमति
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने  ज्ञानव्यापी परिसर

 सुरक्षा के कड़े इंतजाम , कोर्ट का फैसला बाकी 

ज्ञानवापी परिसर का मामला थमता दिख नहीं रहा है।  कोर्ट का फैसला अभी आया नहीं है।  धार्मिक नगरी काशी में साधु संतों ने शिवलिंग जैसी आकृति की पूजा करने के लिए अनुमति मांगी है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने  ज्ञानव्यापी परिसर में संतों के साथ पूजा-अर्चना करने की घोषणा की है।  प्रशासन का कहना है की मामला अभी कोर्ट में चल रहा है।   विवादित स्थल सीआरपीएफ की सुरक्षा में है।  इस कारण से प्रशासन ने पूजा की अनुमति नहीं दी है। किसी विवाद की स्थिति से बचने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था पहले से कड़ी कर दी है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि न्यायालय का जो निर्णय होगा, उसे हम मानेंगे लेकिन कोर्ट का निर्णय आने तक क्या भगवान भूखे और प्यासे रहेंगे?...हमने प्रार्थना करने की अनुमति के लिए पुनर्विचार याचिका दायर की, लेकिन पुलिस से कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने कहा कि मैंने अपने खुद के मोबाइल से आयुक्त को याचिका भेजी और अपने आदमी को पत्र के साथ उपायुक्त के ऑफिस भेजा। मेरे पास प्रमाण है। मैं यहां बैठूंगा, पूजा के बाद ही खाना खाऊंगा। फिलहाल पुलिस स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है।

MadhyaBharat 4 June 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.