Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
प्रधानमंत्री ने उप्र को 21 हजार करोड़ के विकास परियोजनाओं की दी सौगात
bulandsahar, Prime Minister, gifts development projects

बुलंदशहर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश को करीब 21 हजार करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, बुलंदशहर और मेरठ जिले से संबंधित 20,700 करोड़ रुपये से अधिक की 46 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के न्यू खुर्जा और न्यू रेवाड़ी के बीच 173 किलोमीटर रेलखंड पर मालगाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

प्रधानमंत्री ने बुलंदशहर में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम का दर्शन हुआ। आज जनता जनार्दन के दर्शन का सौभाग्य मिला है। आज वह जहां भी होंगे, वे खुश हो रहे होंगे। प्राण प्रतिष्ठा का कार्य पूरा हुआ है। राष्ट्र प्रतिष्ठापना का कार्य पूरा करना है। हमारा लक्ष्य 2027 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। लक्ष्य बड़ा हो तो उसके लिए हर साधन जुटाना होता है। सबको मिलकर प्रयास करना होता है। भारत का विकास उत्तर प्रदेश के विकास के बिना संभव नहीं है। इसके लिए खेत खलिहाल, विज्ञान और उद्योग जैसी हर शक्ति को जगाना है।

कार्य्रक्रम को संबोधित करते मुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उप्र के 25 करोड़ जनमानस की ओर से प्रधानमंत्री मोदी का हृदय से स्वागत अभिनंदन करता हूं। उप्र आज देश के विकास की प्रक्रिया के साथ तेजी से बढ़ता हुआ राज्य है। यह सब प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से संभव हो पा रहा है। हम सबका सौभाग्य है कि मोदी जैसा नेतृत्व हम सबको प्राप्त हो रहा है। मौसम की विपरीत परिस्थितियों को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी सड़क मार्ग से दिल्ली से बुलंद शहर पहुंचे हैं। इससे पहले कभी कोई प्रधानमंत्री ऐसे नहीं आया होगा। अयोध्या का कार्यक्रम पूरे भारत एवं दुनिया ने देखा है। उसके तुरंत बाद बुलंदशहर आए और उत्तर प्रदेश को 21 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दे रहे हैं। पहले मीटर गेज को ब्राड ग्रज करने में भी दिक्कत होती थी। आज नई-नई ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

 

इस मौके पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल (रि.) वीके सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

MadhyaBharat 25 January 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.