Since: 23-09-2009

  Latest News :
अमित शाह ने भारत का पहला राष्ट्रीय IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च किया.   टीएमसी सांसदों का प्रदर्शन और हिरासत.   IPAC ऑफिस पर ED की रेड के बाद ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला.   लालू प्रसाद यादव समेत 41 आरोपियों के खिलाफ दिल्ली कोर्ट ने तय किए आरोप.   जुमे की नमाज से पहले तुर्कमान गेट इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था.   आज होगा WPL 2026 का धमाकेदार शुरुआत.   इंदौर में भीषण सड़क हादसा:पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी समेत 3 की मौत.   भागीरथपुरा दूषित मामले में कांग्रेस घेरेगी भाजपा को.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सुआलकुची सिल्क विलेज भ्रमण.   सीधी जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास.   उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल आज लेंगे जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   छत्तीसगढ़ की राजनीति में मंत्री के बयान से हलचल.   महासमुंद स्कूल परीक्षा में \'राम\' नाम पर विवाद.   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.  
मुख्यमंत्री योगी ने मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ किए रामलला के दर्शन
ayodhya, Chief Minister Yogi , cabinet colleagues

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ अयोध्या में रामलला के दर्शन किए। इसके पहले उन्होंने हनुमानगढ़ी पहुंचकर बजरंग बली का दर्शन-पूजन किया। मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ करीब घंटे तक अयोध्या में रहेंगे।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के एक पदाधिकारी के मुताबिक हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ निर्माणाधीन श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का अवलोकन किया। अस्थायी गर्भगृह में विराजमान रामलला का दर्शन-पूजन किया और उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय में मुख्यमंत्री योगी अपने मंत्रिमंडल की बैठक कर रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक बैठक के लिए एक घंटे का समय आरक्षित रखा गया है। कैबिनेट बैठक को लेकर बुधवार को ही मंडलायुक्त गौरवदयाल, आईजी प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी नितीश कुमार और एसएसपी राजकरन नय्यर ने रामनगरी के प्रमुख स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया था।

MadhyaBharat 9 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.