Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
महाराष्ट्र में सियासी खेल जारी
महाराष्ट्र में सियासी खेल जारी

 

एकनाथ शिंदे समर्थक विधायकों के साथ असम में 

 

महाराष्ट्र में सियासी संकट अभी भी जारी है।उद्धव ठाकरे की अगुवाई में बनी महाविकास अघाड़ी सरकार किसी भी पल गिर सकती है। शिवसेना के पुराने नेता एकनाथ शिंदे अपने समर्थक विधायकों के साथ असम की राजधानी गुवाहाटी के रेडिसन ब्लू होटल में ठहरे हैं। वहीं अब लगता है उद्धव ठाकरे एक तरह से हार मान ली है। ठाकरे ने सीएम हाउस छोड़कर  मातोश्री लौट आए हैं। शिंदे कैंप का दावा है कि शिवसेना पूरी तरह टूट चुकी है। उद्धव ठाकरे के पास कुल 55 में से सिर्फ 13 विधायक बचे हैं। अब  सबसे बड़ा दल  जिसके पास 106 सीट होने के नाते भाजपा सरकार बनाने का दावा पेश करेगी। महाविकास अघाड़ी से बाहर निकलने को तैयार शिवसेना, लेकिन. शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होने कहा है कि विधायकों को गुवाहाटी से संवाद नहीं करना चाहिए, वे वापस मुंबई आएं और सीएम से इस सब पर चर्चा करें। हम सभी विधायकों की इच्छा होने पर एमवीए (MVA) से बाहर निकलने पर विचार करने के लिए तैयार हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें यहां आना होगा और सीएम से चर्चा करनी होगी।शिवसेना यहीं नहीं फसी है। अब शिवसेना को अपना चुनाव चिन्ह की कवायद शुरू करनी पड़ेगी। अब चुनाव चिह्न की लड़ाई भी शुरू हो गई है। एकनाथ शिंदे ने खुद को असली शिवसेना बताया है। इस बीच उद्धव ठाकरे ने मुंबई में रह रहे सभी पार्टी पदाधिकारियों को तत्काल अपने निवास पर बुलाया है। 

MadhyaBharat 23 June 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.