Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों के समर्थन में पहुंचे किसान
new delhi, Farmers , Jantar Mantar

नई दिल्ली। कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों को किसानों का समर्थन मिला है। आज किसान बड़ी संख्या में जंतर-मंतर पहुंचे हैं। इस दौरान किसानों ने वहां पर लगे बैरिकेड्स को भी गिरा दिया और खिलाड़ियों के बीच पहुंच गए।

 

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) से जुड़े एक पदाधिकारी ने कहा कि पहलवानों के समर्थन में किसान संगठन से जुड़े लोग आज जंतर-मंतर आए पहुंचे हैं। किसान संगठन देश के खिलाड़ियों के साथ हैं। किसान संगठन भी चाहते हैं कि बृजभूषण शरण सिंह को सभी पदों से हटाया जाए और उनकी फौरन गिरफ्तारी हो।

इसी बीच जंतर-मंतर पर किसानों ने आक्रोश का प्रदर्शन भी किया। बीकेयू सिद्धूपुर संगठन के किसानों ने बैरिकेड तोड़कर बड़ी संख्या में प्रदर्शन किया। इस दौरान रैपिड एक्शन फोर्स भी मौके पर मौजूद रही । हालांकि प्रशासन ने किसी प्रकार के बल का प्रयोग नहीं किया। बीकेयू सिद्धूपुर संगठन के लोगों ने मोदी, योगी और शाह के ख़िलाफ़ नारेबाजी भी की।

 

उल्लेखनीय है कि कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर कुछ महिला पहलवानों ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। ऐसे में सिंह को सभी पदों से हटाने के लिए खिलाड़ी बीते कुछ दिनों से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इन खिलाड़ियों के समर्थन में अब किसान संगठन भी एकत्र हो रहे हैं। एसकेएम से जुड़े लोगों का कहना है कि अगर खिलाड़ियों की बात नहीं मानी गई तो किसान संगठन देशव्यापी आंदोलन करेंगे।

MadhyaBharat 8 May 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.