Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
पंजाब पुलिस ने अमृतपाल पर लगाई रासुका
chandigarh, Punjab Police, Rasuka on Amritpal

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने अमृतपाल पर भी राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्यवाही की है, लेकिन अमृतपाल की फरारी को लेकर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने सरकार व पुलिस को फटकार लगाई है। चार दिन बाद फिर इस मामले की सुनवाई होगी।

इस मामले में पंजाब सरकार ने मंगलवार को हाईकोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की। इस रिपोर्ट में सरकार ने कहा है कि अमृतपाल के बारे में कोई जानकारी नहीं है। पुलिस टीमें लगातार छापे मार रही हैं। अब तक की जांच में पता चलता है कि अमृतपाल अलग सिख देश बनाना चाहता था। पुलिस के पास अमृतपाल के ऐसे 500 करीबियों की सूची है, जो अलग देश बनाने की कवायद में लगे हुए थे।

पंजाब के महाधिवक्ता विनोद घई ने हाईकोर्ट में बताया कि अमृतपाल तथा उसके करीब आधा दर्जन साथियों के खिलाफ एनएसए लगाया गया है। हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा कि जब एफिडेविट में अमृतपाल को देश के लिए खतरा बताया गया है, तो उसे अभी तक पकड़ा क्यों नहीं गया। महाधिवक्ता ने अदालत को बताया कि बहुत सी बातें ऐसी हैं, जिन्हें जांच के चलते सार्वजनिक नहीं किया जा सकता। पंजाब सरकार ने कहा कि इस पूरे ऑपरेशन में 80 हजार पुलिस कर्मचारी लगाए गए हैं। इस पर हाईकोर्ट ने सवाल उठाया कि 80 हजार पुलिस कर्मी क्या कर रहे थे। हजारों पुलिस कर्मियों के बीच अमृतपाल कैसे भाग गया, यह आपका इंटेलिजेंस फेलियर है।

इस बीच पंजाब सरकार ने मंगलवार को प्रदेश में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को बहाल करना शुरू कर दिया है। सरकार ने कोर्ट को बताया कि पंजाब के हालात अब सामान्य हैं, जिसके चलते तरनतारन, फिरोजपुर, मोगा, संगरूर, अमृतसर को छोड़कर प्रदेश के अन्य जिलों में इंटरनेट सेवाओं को बहाल कर दिया गया है। उक्त छह जिलों में 23 मार्च को दोपहर तक इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी।

MadhyaBharat 21 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.