Since: 23-09-2009

  Latest News :
अमित शाह ने भारत का पहला राष्ट्रीय IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च किया.   टीएमसी सांसदों का प्रदर्शन और हिरासत.   IPAC ऑफिस पर ED की रेड के बाद ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला.   लालू प्रसाद यादव समेत 41 आरोपियों के खिलाफ दिल्ली कोर्ट ने तय किए आरोप.   जुमे की नमाज से पहले तुर्कमान गेट इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था.   आज होगा WPL 2026 का धमाकेदार शुरुआत.   इंदौर में भीषण सड़क हादसा:पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी समेत 3 की मौत.   भागीरथपुरा दूषित मामले में कांग्रेस घेरेगी भाजपा को.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सुआलकुची सिल्क विलेज भ्रमण.   सीधी जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास.   उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल आज लेंगे जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   छत्तीसगढ़ की राजनीति में मंत्री के बयान से हलचल.   महासमुंद स्कूल परीक्षा में \'राम\' नाम पर विवाद.   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.  
15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान
15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान

 

बीजेपी का राष्ट्रपति चुनाव का दावा , हुई क्रॉस वोटिंग 

देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान हुआ । संसद भवन और राज्य विधानसभाओं में सुबह 10 बजे से जारी मतदान शाम 5 बजे तक हुआ । इस बीच, राष्ट्रपति चुनाव में भी क्रॉस वोटिंग की खबरें आई हैं। विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा ने कहा था कि लोग अपनी अंतर्रात्मा की आवाज सुनकर उनके पक्ष में वोट करे, लेकिन हो रहा इसका उल्टा है। विपक्षी विधायक  द्रौपदी मुर्मू को समर्थन दे रहे हैं। इस मामले में गुजरात में एनसीपी को झटका लगा है। पार्टी के एकमात्र विधायक कांधल जाडेजा ने राष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग कर एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को वोट दिया। इसी तरह, ओडिशा कांग्रेस विधायक मोहम्मद मोकीम ने क्रॉस वोटिंग की। मतदान के बाद उन्होंने कहा, मैं एक कांग्रेस विधायक हूं लेकिन मैंने एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को वोट दिया है। वहीं, AICC महिला कांग्रेस महासचिव, आदिवासी और तेलंगाना की कांग्रेस विधायक सीता कमलन ने भी द्रौपदी मुर्मू को वोट किया। इसी तरह, बरेली के भोजीपुरा से समाजवादी पार्टी के विधायक शाहजील इस्लाम ने राष्ट्रपति चुनाव में कथित तौर पर क्रॉस वोटिंग की है। उन्होंने द्रौपदी मुर्मू को वोट दिया है, जबकि उनकी पार्टी यशवंत सिन्हा का समर्थन कर रही है। इससे पहले शिवपाल सिंह यादव ने कहा, नेताजी (मुलायम सिंह यादव) को आईएसआई एजेंट कहने वाले विपक्षी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का हम कभी समर्थन नहीं कर सकते। सपा के कट्टर नेता, नेताजी के सिद्धांतों का पालन करने वाले ऐसे उम्मीदवार का कभी समर्थन नहीं करेंगे। देश भर के 4809 विधायक और सांसद राष्ट्रपति चुनाव में मतदान कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद भवन में मतदान किया। वोटों की गणना में पार्टी और विपक्ष के बीच भारी अंतर को देखते हुए एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का देश के अगले राष्ट्रपति के रूप में चुनाव होना तय है।  संसद भवन परिसर में मानसून सत्र शुरू होने से पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार के तमाम वरिष्ठ मंत्री और सांसद, विपक्षी-सांसदों के नेता भी वोट डाल रहे हैं। राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार मुर्मू को न सिर्फ बीजद, वाईएसआर कांग्रेस, अकाली दल बल्कि सत्ताधारी गठबंधन के अलावा जेडीएस, झामुमो, शिवसेना और टीडीपी जैसे विपक्षी दलों का भी समर्थन मिला है। बीजेपी का दावा है की एनडीए की द्रौपदी मुर्मू ही रहतरपति बनेंगी।  यह देश के लिए ऐतिहासक क्षण होगा।

MadhyaBharat 18 July 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.