Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
आईएसआईएस आतंकी भारत में खोलना चाहते थे आतंकियों के लिए एक ट्रेनिंग सेंटर
new delhi, ISIS terrorists , training center

नई दिल्ली। आईएसआईएस आतंकी मोहम्मद उर्फ शैफी उज्जमा, मोहम्मद अरशद वारसी और मोहम्मद रिजवान अशरफ भारत में आतंकियों के लिए एक ट्रेनिंग सेंटर खोलना चाहते थे। इसके लिए इन आतंकियों ने गुजरात, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और झारखंड समेत कई राज्यों की रेकी की थी। इनसे बरामद दस्तावेजों और गूगल से ली गई फोटो से यह खुलासा हुआ है। यह खुलासा दिल्ली पुलिस ने किया है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के विशेष पुलिस आयुक्त एचसीएस धालीवाल ने पुलिस मुख्यालय में पत्रकारवार्ता में बताया कि आरोपिताें ने पूछताछ के दौरान बताया है कि वे लंबे समय से इसकी तैयारी कर रहे थे। शहनवाज को इससे पहले 17-18 जुलाई की देर रात पुणे पुलिस ने एक मोटरसाइकिल की चोरी करते हुए पकड़ा था, लेकिन वह हिरासत से फरार हो गया था। शहनवाज एनआईए की मोस्ट वॉन्टेड सूची में था। उसे स्पेशल सेल ने जैतपुर इलाके से गिरफ्तार किया है।

मूल रूप से झारखंड के हजारीबाग का रहने वाला शहनवाज एक खनन इंजीनियर है। उसने प्रतिष्ठित विश्वैसरैया इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी से बीटेक किया है। इस कोर्स में विस्फोटकों के बारे में विस्तृत अध्ययन कराया जाता है। इसके अलावा उसने अलग से भी विस्फोटकों के बारे में काफी पढ़ाई करके विशेषज्ञता हासिल की है।

12 सितंबर को एनआईए ने पुणे आईएसआईएस (इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया) मॉड्यूल मामले में वांछित शहनवाज सहित चार संदिग्ध आतंकियों की तस्वीरें जारी की थीं। इन पर तीन लाख रुपये का इनाम भी रखा था।

शहनवाज की निशानदेही पर पुलिस ने मोहम्मद रिजवान अशरफ को लखनऊ से और मोहम्मद अरशद वारसी को यूपीए के मुरादाबाद से गिरफ्तार किया है। अरशद वारसी भी झारखंड का रहने वाला है। उसने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। अभी वह पीएचडी भी कर रहा है। वहीं रिजवान अशरफ यूपी के आजमगढ़ जिले का रहने वाला है और उसने प्रयागराज से कंप्यूटर साइंसेज बीटेक किया है।

पुलिस ने आरोपितों के लैपटॉप और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। साथ ही 500 जीबी डेटा भी मिला है, जिसमें बम बनाने के यूट्यूब वीडियो के लिंक और विभिन्न स्थानों की गूगल से ली गई तस्वीरें हैं. जांच में पता चला है कि एक विदेशी-आधारित हैंडलर ने इनको फरवरी में आतंकी हमले को अंजाम देने के निर्देश दिए थे। ये लोग उसी की तैयारी कर रहे थे। इनके कब्जे से पुलिस ने बम और आईईडी बनाने में इस्तेमाल होने वाली एलिमेंट्री प्लास्टिक ट्यूब, आयरन रोड्स, केमिकल, टाइमिंग डिवाइसेज, पिस्तौल, कारतूस और बारूद आदि बरामद किया है।

धालीवाल ने बताया कि शहनवाज ने अपनी पत्नी बसंती पटेल का धर्मांतरण करा दिया था, जिसका नाम अब मरियम है। उसने कर्नाटक के विश्वेशरैया इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से माइनिंग इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। उसे साउथ दिल्ली के जैतपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा उसके दो साथियों को भी गिरफ्तार किया गया, जिन पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने इनाम रखा था।

तीनों संदिग्ध आतंकवादियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें सात दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया। आतंकियों की गिरफ्तारी के लिए जानकारी देने वाले प्रत्येक व्यक्ति को तीन लाख रुपये इनाम के रूप में देने की घोषणा की गई थी। सुरक्षा एजेंसी की तरफ से कहा गया था कि जानकारी देने वाले व्यक्ति की जानकारी गोपनीय रखी जाएगी। जांच के दौरान, यह पता चला कि एक विदेशी-आधारित हैंडलर ने संभवतः शाहनवाज को आतंकवादी हमले को अंजाम देने के निर्देश के साथ दो अन्य आतंकी गुर्गों के संपर्क में रखा था।

MadhyaBharat 3 October 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.