Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
कर्नाटक के गृहमंत्री ने स्वीकारा- विधानसभा में लगे पाकिस्तान के समर्थन में नारे
new delhi, Karnataka Home Minister , Assembly

नई दिल्ली। कर्नाटक के गृहमंत्री जी. परमेश्वर ने स्वीकार किया है कि 27 फरवरी को राज्यसभा चुनाव के नतीजे के बाद राज्य विधानसभा में पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाए गए थे।

फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए परमेश्वर ने कहा कि रिपोर्ट से पुष्टि हुई है कि पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाए गए हैं। लोगों ने दो बार नारे लगाए हैं लेकिन प्रयोगशाला की रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया कि नारे किसने लगाए हैं। तीन लोगों की मामले में पहचान की गई है और उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

गृहमंत्री ने कहा कि यह कांग्रेस सरकार की शर्मिंदगी का विषय नहीं है। ऐसे नारे लगाने के लिए उन्हें पार्टी ने नहीं कहा। सरकार कानून का अनुपालन करेगी। कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की गलती पाए जाने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस उम्मीदवार नसीर हुसैन की राज्यसभा चुनाव में जीत के बाद विधानसभा में पाकिस्तान समर्थक नारेबाजी के मामले में बेंगलुरु पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों की पहचान हावेरी जिले के बयादागी के मोहम्मद नशीपुडी, बेंगलुरु के जयमहल इलाके के मुन्नवर अहमद और मोहम्मद इल्ताज़ के रूप में हुई।

MadhyaBharat 5 March 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.