Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
PM -भारत की जी-20 समूह की अध्‍यक्षता का संबंध समूचे राष्‍ट्र से
PM -भारत की जी-20 समूह की अध्‍यक्षता का संबंध समूचे राष्‍ट्र से

 

 यह देश की शक्ति प्रदर्शन का अनूठा अवसर है

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि भारत की जी-20 की अध्‍यक्षता पूरे देश की है और यह देश की ताकत दिखाने का महत्‍वपूर्ण अवसर है। उन्‍होंने टीम वर्क के महत्‍व पर जोर दिया और जी-20 के विभिन्‍न कार्यक्रमों के आयोजन में केन्‍द्र और राज्‍यशासित प्रदेशों के सहयोग की अपेक्षा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि जी-20 की अध्‍यक्षता में पारम्‍परिक बड़े महानगरों से हटकर भारत के अन्‍य हिस्‍सों को सामने लाने और देश के प्रत्‍येक हिस्‍से की विशेषता प्रदर्शित करने में मदद मिलेगी।  मोदी ने कल राज्‍यपालों, मुख्‍यमंत्रियों, केन्‍द्रशासित प्रदेशों के उपराज्‍यपालों के साथ जी-20 की अध्‍यक्षता के जुड़े विभिन्‍न पहलुओं पर वीडियो कॉफ्रेंस के माध्‍यम से आयोजित बैठक की अध्‍यक्षता करते हुए यह बात कही।

प्रधानमंत्री ने भारत की जी-20 अध्‍यक्षता के दौरान बड़ी संख्‍या में आने वाले लोगों और विभिन्‍न आयोजनों पर अंतरराष्‍ट्रीय मीडिया का ध्‍यान खींचने का उल्‍लेख किया। उन्‍होंने राज्‍य और केन्‍द्रशासित प्रदेशों से इस अवसर का उपयोग करने पर जोर दिया, ताकि वे व्‍यापार, निवेश और पर्यटन स्‍थल के रूप में स्‍वयं को स्‍थापित कर सके। प्रधानमंत्री ने जी-20 कार्यक्रमों में सरकारों और संपूर्ण समाज के स्तर पर जन-भागीदारी सुनिश्चित करने की आवश्‍यकता दोहराई।

बैठक में राज्‍यपालों, मुख्‍यमंत्रियों और उपराज्‍यपालों ने अपने विचार साझा किए और जी-20 बैठक आयोजित करने के लिए राज्‍यों की तैयारियों के बारे में जानकारी दी। विदेश मंत्री डॉक्‍टर एस. जयशंकर ने भी बैठक को सम्‍बोधित किया और भारत के जी-20 शेरपा ने एक प्रस्‍तुतिकरण दिया।

MadhyaBharat 10 December 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.