Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
मनसे नेता संदीप देशपांडे पर जानलेवा हमला
mumbai, Deadly attack, MNS leader

मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के महासचिव संदीप देशपांडे पर शुक्रवार को जानलेवा हमला किया गया। घटना मुंबई के दादर इलाके के शिवाजी पार्क में मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई। फिलहाल देशपांडे पर हिंदुजा अस्पताल में इलाज चल रहा है। आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात हमलावरों ने राजनीतिक रंजिश के चलते यह हमला किया है।

 

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह संदीप देशपांडे शिवाजी पार्क में टहल रहे थे तभी 4 अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया। देशपांडे पर क्रिकेट में इस्तेमाल होने वाले स्टंप से हमला किया गया। इस दौरान चारों हमलावरों ने अपने चेहरे कपड़े से ढंके हुए थे।

 

हमलावरों को अंदाजा था कि संदीप देशपांडे शिवाजी पार्क में मॉर्निंग वॉक के लिए जाते हैं। हमले के बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। संदीप देशपांडे को हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले के बाद शिवाजी पार्क पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है।

 

 

इस हमले को कायराना हरकत करार देते हुए मनसे नेता संदीप धुरी ने कहा कि देशपांडे पर हमला एक पूर्व नियोजित साजिश का हिस्सा था। इसमें संदीप देशपांडे के हाथ और पैरों में चोट आई है। बतौर संदीप धुरी देशपांडे ने कई घोटाले उजागर किए हैं। नतीजतन गुस्साए असामाजिक तत्वों ने हमले को अंजाम दिया है। धुरी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हमलावरों का चेहरा जल्द ही सामने आ जाएगा।

MadhyaBharat 3 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.