Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
महिला अपराधों के खिलाफ अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी​ : राजनाथ
new delhi,  lot still remains,Rajnath

नई दिल्ली । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि देश में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों और अपराधों को देखते हुए तमाम बदलावों के बावजूद ऐसा लगता है कि अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। हमारी सरकार ने महिलाओं के खिलाफ अपराधों के प्रति सख्त रवैया अपनाया है लेकिन कई राज्य इस दिशा में ईमानदारी से प्रयास नहीं कर रहे हैं। कोलकाता में हाल ही में हुई दिल दहला देने वाली घटना बेहद दुखद और शर्मनाक है। हमने बलात्कार जैसे जघन्य अपराध के लिए मृत्युदंड का प्रावधान करने के लिए कानून में संशोधन किया है। इस कानून का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए।

 

तिरुवनंतपुरम में एक कॉन्क्लेव में राजनाथ सिंह ने कहा कि पिछले दस वर्षों में हमारे देश ने कई 'युगान्तरकारी परिवर्तन' देखे हैं। आर्थिक सुधारों से लेकर बड़े सामाजिक परिवर्तन तक, सांस्कृतिक पुनरुत्थान से लेकर महत्वपूर्ण राजनीतिक परिवर्तनों तक कई बड़े बदलाव हुए हैं। इस परिवर्तन में सरकार के साथ-साथ हमारे देश के नागरिकों ने सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सशस्त्र बलों में महिलाओं के प्रवेश की अनेक बाधाएं दूर की गई हैं। सशस्त्र बलों के तीनों विंग में हमने महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाया है। सैनिक स्कूलों में भी महिलाओं को प्रवेश दिया जा रहा है।

 

कॉन्क्लेव में सिंह ने कहा कि आज भारत ग्लोबल साउथ की सबसे बड़ी आवाज बन गया है। हर देश अब महत्वपूर्ण मुद्दों पर भारत की राय को तवज्जो देता है। आज दुनिया भारत को अलग नजरिए से देखती है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यूक्रेन और रूस की यात्रा पर थे। वे दुनिया के एकमात्र ऐसे नेता हैं, जिनकी बात आपस में युद्धरत दोनों देश सुनते हैं। सबसे प्रतिष्ठित सैन्य प्रशिक्षण संस्थानों में से एक राष्ट्रीय रक्षा अकादमी को भी महिलाओं के लिए खोल दिया गया है। अब देश भर से सैकड़ों-हजारों युवा लड़कियां एनडीए प्रवेश परीक्षा में भाग लेती हैं।

 

​उन्होंने कहा कि देश का रक्षा उत्पादन 1.27 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया है। हमारा लक्ष्य इस वित्त वर्ष में 1.75 लाख करोड़ तक पहुंचना है। 2029 तक हम भारत में 3 लाख करोड़ रुपये मूल्य का रक्षा उत्पादन हासिल करना चाहते हैं। रक्षा मंत्री ने कहा कि हम भारत में बने रक्षा उपकरणों का निर्यात भी कर रहे हैं। वर्ष 2023-24 में भारत का रक्षा निर्यात 21 हजार करोड़ रुपये को पार कर गया है। हमारा लक्ष्य 2029 तक रक्षा निर्यात को 50 हजार करोड़ तक बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद भारत की स्थिति बदली जब रक्षा क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने का काम शुरू हुआ। एक समय था जब देश में करीब 65-70 प्रतिशत रक्षा उपकरण आयात किए जाते थे लेकिन आज ये स्थिति बदल गई है। अब सिर्फ 35 प्रतिशत रक्षा उपकरण आयात किए जा रहे हैं। बाकी 65 प्रतिशत उपकरण अब भारत में ही बन रहे हैं।

MadhyaBharat 30 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.