Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
कट्टरपंथी अमृतपाल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस का ऑपरेशन शुरू
chandigarh, Police operation ,radical Amritpal

चंडीगढ़। पंजाब में पिछले कई दिनों से खालिस्तानी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे कट्टरपंथी अमृतपाल को गिरफ्तार करने के लिए पंजाब पुलिस ने शनिवार को व्यापक स्तर पर ऑपरेशन शुरू किया है। ऑपरेशन आज सुबह 10 बजे शुरू हुआ। अमृतपाल के खिलाफ पंजाब में कई जगह मामले दर्ज हैं। इस ऑपरेशन में करीब एक हजार पुलिस कर्मचारियों को लगाया गया है। इस बीच पंजाब सरकार ने राज्य में रविवार दोपहर 12 बजे तक इंटरनेट और सामान्य एसएमएस सेवाओं को निलंबित कर दिया है।

अमृतपाल समर्थकों ने पिछले महीने अमृतसर के अजनाला थाने पर कब्जा किया था। उसके बाद अमृतपाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। अमृतपाल ने रविवार से पंजाब में अमृत संचार मुहिम चलाने का ऐलान किया था। इससे पहले ही पुलिस ने शनिवार को अमृतपाल की गिरफ्तारी के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया। पुलिस ने अमृतपाल और उसके समर्थकों के काफिले को जालंधर के पास रोकने का प्रयास किया लेकिन वे चकमा देकर फरार हो गए। इसके बाद शाहकोट के निकट महतपुर में अमृतपाल समर्थकों के वाहनों को रोका गया। यहां पर उसके 5 समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

इस बीच पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने राज्य की जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है।

MadhyaBharat 18 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.