Since: 23-09-2009

  Latest News :
युवाओं के लिए रोज़गार ला रही ब्रह्मोस जैसी परियोजनाएं: राजनाथ सिंह.   मालगाड़ी में आग लगी इलेक्ट्रिक ट्रेन सेवाएं प्रभावित.   मणिपुर में सुरक्षा बलों के अभियान में पांच उग्रवादी गिरफ्तार.   हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का ओरेंज अलर्ट.   तेलुगू सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और पूर्व विधायक कोटा श्रीनिवास राव का निधन.   केंद्रीयमंत्री चिराग पासवान को 20 जुलाई तक बम से उड़ाने की धमकी.   केन्द्रीय मंत्री शिवराज ने एक बार फिर दिखाई संवेदनशीलता.   भोपाल के नीलम पार्क में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन.   मप्र ईओडब्ल्यू एजेंसी के पास इंस्पेक्टर और प्रधान आरक्षकों का टोटा.   स्वच्छता सर्वेक्षण पुरस्कार में मध्य प्रदेश एक बार फिर से होगा गौरवान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   टापरी से भूसा निकालने के दौरान महिला को सांप ने काटा.   सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना ने रचा कीर्तिमान.   ट्रक ने स्कूटी सवार युवक काे मारी टक्कर.   भगवान पर टिप्पणी करने वाले सनातन विरोधी का सर्वनाश हो जाएगा : भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा.   उपमुख्यमंत्री शर्मा और नपा अध्यक्ष ने किया श्रमदान.   तेज रफ्तार कार ने स्कूटी काे मारी टक्कर.   बिलासपुर और सरगुजा जिला में भारी बारिश का अलर्ट.   अंबिकापुर : मैनपाट की प्राइमरी स्कूल भवन जर्जर.  
हाथरस में मची भगदड़ में 27 लोगों की मौत
hathras,27 people died ,stampede in Hathras

हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मंगलवार को सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र स्थित रतिभानपुर में सत्संग समापन के बाद मची भगदड़ में 27 लोगों की मौत हो गई। भगदड़ में कई लोग घायल हो गए हैं।

इसकी पुष्टि एटा के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक उमेश कुमार त्रिपाठी ने की है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम हाउस में 27 शव आए हैं, इनमें 25 महिलाएं और दो पुरुष हैं। कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, मरने वालों की संख्या में इजाफा भी हो सकता है।

एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एटा में 27 शव लाए गए हैं, जिनके पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मरने वालों की संख्या ज्यादा है। वहीं, कुछ लोग घायल हैं, जो आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराए गये हैं।

MadhyaBharat 2 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.