Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
गाजा में हमास घिरा
new delhi, Hamas surrounded , Gaza

तेल अवीव/यरुशलम। फिलिस्तीनी आतंकवादी संगठन हमास और इजराइल के बीच गाजा में छिड़ा घमासान युद्ध के 33वें दिन आज सुबह (बुधवार) निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया। इजराइली सुरक्षाबल 'गाजा शहर के केंद्र' तक पहुंच गए। साथ ही साथ इजराइल की थल सेना ने गाजा शहर को चारों ओर बंद कर दिया। वायु सेना हवाई निगरानी कर रही है। अब हमास का एक भी आतंकवादी गाजा छोड़कर भाग नहीं सकता। इस बीच इजराइल की सेना ने रातभर दक्षिण इजराइल के खान यूनिस में हमास के ठिकानों को निशाना बनाकर तहस-नहस कर दिया। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हमास के सात अक्टूबर को बेवजह शुरू किए गए आक्रमण के बाद से इजराइल के साथ लड़ाई में अब तक गाजा में 10,022 लोगों की जान जा चुकी है। इसके अलावा 32,000 लोग घायल हुए हैं। इस युद्ध में इजराइल को भी नुकसान हुआ है। अब तक उसके 1,538 लोग हताहत हुए हैं। साथ ही घायलों की संख्या 5,431 है। गाजा के मौजूदा हालात पर व्हाइट हाउस ने हैरानी जताई है। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता ने कहा है कि 'इजराइली सेना का दोबारा कब्जा करना सही बात नहीं है।'

इजराइल के रक्षामंत्री योव गैलेंट ने कहा कि हमारी सेना गाजा शहर के केंद्र तक पहुंच गई है और शिकंजा कस रही है। एन्क्लेव पर लगातार बम बरसाए जा रहे हैं। उधर, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फिलिस्तीनी क्षेत्र के भविष्य के लिए अपनी सरकार की योजनाओं पर पहली सीधी टिप्पणी में सोमवार को कहा है कि इजराइल लड़ाई खत्म होने के बाद अनिश्चितकाल के लिए गाजा पट्टी की सुरक्षा जिम्मेदारी लेगा।

MadhyaBharat 8 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.