Since: 23-09-2009

  Latest News :
पुरी में गेस्ट हाउस पार्किंग शुल्क पर एसजेटीए का निर्णय कायम.   पश्चिम बंगाल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया कैविएट.   हिजाब पहनने वाली बेटी भी बन सकती है प्रधानमंत्री: AIMIM प्रमुख ओवैसी.   अमित शाह ने भारत का पहला राष्ट्रीय IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च किया.   टीएमसी सांसदों का प्रदर्शन और हिरासत.   IPAC ऑफिस पर ED की रेड के बाद ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला.   भोपाल में बाबर विषयक लिटरेचर फेस्टिवल विवादों में.   मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लोक निर्माण विभाग की कार्यशाला का किया शुभारंभ.   दूषित पेयजल से मौतों ने प्रभावित की इंदौर की पर्यटन छवि.   इंदौर में भीषण सड़क हादसा:पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी समेत 3 की मौत.   भागीरथपुरा दूषित मामले में कांग्रेस घेरेगी भाजपा को.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सुआलकुची सिल्क विलेज भ्रमण.   अमित जोगी ने बीजेपी पर साधा निशाना.   दंतेवाड़ा में नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता.   छत्तीसगढ़ की राजनीति में मंत्री के बयान से हलचल.   महासमुंद स्कूल परीक्षा में \'राम\' नाम पर विवाद.   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.  
मणिपुर में फिर हिंसा कई घरों और दुकानों को लगा दी आग
imphal, Violence Manipur, torched several houses

इंफाल। राज्य के टेंगनौपाल जिले के सीमावर्ती शहर मोरेह में फिर गोलीबारी और आगजनी की घटना के बाद तनाव की स्थिति बनी हुई है। कई घरों में और दुकानों में आग लगा दी गई है और लूटपाट की कोशिश की गई। संदिग्ध कुकी आतंकवादियों ने तैनात केंद्रीय अर्धसैनिक और राज्य सुरक्षा बलों की बीच गोलीबारी हुई।

मणिपुर पुलिस सूत्रों से गुरुवार को जानकारी मिली कि बुधवार को कई कुकी महिलाओं ने मैतेई समुदाय के स्वामित्व वाली दुकानों को लूटने से रोकने की कोशिश की। इस पर असम राइफल्स के जवानों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उग्र भीड़ सुरक्षाकर्मियों से ही भिड़ गई।

गुस्साई भीड़ ने मोरेह वार्ड संख्या 6, 7, 8 और 9 में कई मैतेई घरों और दुकानों को आग लगाना शुरू कर दिया। जिससे अन्य राज्यों के प्रवासियों की कई दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है। पुलिस नियंत्रण कक्ष के अनुसार, भीड़ ने लगभग 15-16 घरों को जला दिया और वन गेस्ट हाउस को भी आंशिक रूप से जला दिया। झड़प के बाद संदिग्ध कुकी आतंकवादियों और सीमावर्ती शहर में तैनात केंद्रीय अर्धसैनिक और राज्य सुरक्षा बलों की टीम के बीच गोलीबारी हुई। सूत्रों के मुताबिक, देर शाम तक गोलीबारी होती रही। इस गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ।

मोरेह की घटना के जवाब में इम्फाल पूर्व के अकम्पट राहत केंद्र में रहने वाले विस्थापित लोगों ने बुधवार को सिंगजामेई ब्रिज पर विरोध प्रदर्शन किया। यह विस्थापित लोग मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह से मिलने जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें सिंगजामेई पुल पर रोक दिया। बाद में समूह के चार प्रतिनिधियों को मुख्यमंत्री से मिलने की अनुमति दी गई थी।

राहत शिविर में रह रहे पीड़ितों में से एक ने मीडिया को बताया कि “हम अपने घर वापस लौटना चाहते हैं। लेकिन, उचित सुरक्षा के बिना हम कैसे लौट सकते हैं। संकट के बीच कुकी उग्रवादी लगातार अलग-अलग जगहों पर हमले कर रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि अगर वे हमलों को नहीं रोक सकते तो बड़ी संख्या में केंद्रीय बलों को तैनात करने का क्या फायदा है।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद विस्थापितों के प्रतिनिधियों में से एक ने पत्रकारों को बताया कि उन्हें बताया गया कि मुख्यमंत्री ने मोरेह में अतिरिक्त बल भेजने का निर्देश दिया है। साथ ही मोरेह क्षेत्र में तैनात असम राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर को भी कुकी उग्रवादियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने काे कहा है।

MadhyaBharat 27 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.